फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC told Centre considering amendments in IPC CrPC

SC: सरकार ने शीर्ष कोर्ट में बताया- IPC-CRPC कानूनों में संशोधन पर विचार कर रहा केंद्र, जुलाई में होगी सुनवाई

Thu, 06 Apr 2023 09:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Apr 2023 09:29 PM IST
सार

शीर्ष कोर्ट, कुश कालरा की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आपराधिक मामले में आरोपी के अनुपलब्ध होने पर सीआरपीसी के सिर्फ परिवार के पुरुष सदस्य को समन तामील करने संबंधी प्रावधान को चुनौती दी गई थी।

विज्ञापन
SC told Centre considering amendments in IPC CrPC
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) में संशोधन पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


शीर्ष कोर्ट, कुश कालरा की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आपराधिक मामले में आरोपी के अनुपलब्ध होने पर सीआरपीसी के सिर्फ परिवार के पुरुष सदस्य को समन तामील करने संबंधी प्रावधान को चुनौती दी गई थी। सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी कोर्ट में पेश हुए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: SC: तीन हफ्ते में जवाब दे मंत्रालय, बैंकों में लावारिस पड़ी जमा राशि से जुड़ी याचिका पर कोर्ट का निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंकटरमणी ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जे बी पारदीवाला की पीठ को बताया कि विचार-विमर्श हुआ है। उन्होंने कहा, मैंने व्यक्तिगत रूप से सरकार से इसमें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा है। इनमें से कुछ (संशोधन) राजद्रोह कानूनों से जुड़े हैं। इस पर जब पीठ ने इस दलील की प्रासंगिकता पर पूछा कि क्या राजद्रोह कानून में भी बदलाव की संभावना है। तो उन्होंने कहा, सरकार सक्रियता से इस पर गौर कर रही है। 

एजी ने मामले को स्थगित करने और इसे संसद के मानसून सत्र के बाद सूचीबद्ध करने की मांग की। इसके बाद पीठ ने मामले की सुनवाई जुलाई के आखिरी हफ्ते में करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed