{"_id":"5c3d7a03bdec22739100606e","slug":"sc-to-hear-after-4-weeks-zakia-jafri-s-plea-against-clean-chit-to-modi-in-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात दंगों में मोदी को क्लीन चिट के खिलाफ दायर याचिका पर चार हफ्ते बाद सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात दंगों में मोदी को क्लीन चिट के खिलाफ दायर याचिका पर चार हफ्ते बाद सुनवाई
Tue, 15 Jan 2019 11:43 AM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
जाकिया जाफरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि 2002 के गोधरा दंगों से जुड़े मामलों में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिली क्लीन चिट के खिलाफ दायर याचिका पर वह चार सप्ताह के बाद सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
मामले में एसआईटी की तरफ से मोदी को क्लीन चिट दी गई थी जिसके खिलाफ जकिया जाफरी ने यह याचिका दायर की है।
दंगों के दौरान सर्वाधिक भयावह घटनाओं में से एक में मारे गए पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया ने गुजरात उच्च न्यायालय के पांच अक्टूबर, 2017 के आदेश को चुनौती दी है। इस आदेश में एसआईटी के फैसले के खिलाफ दायर उनकी याचिका को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
यह मामला सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की पीठ के सामने आया था । याचिकाकर्ता की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि उन्होंने सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
पीठ ने कहा, “आप चार हफ्ते मांग रहे हैं और हम आपको चार हफ्ते देते हैं। मामले को चार हफ्ते बाद सूचीबद्ध करें।”