फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC to hear about 5,300 cases during summer vacation

गर्मी की छुट्टियों में करीब 5,300 मामलों पर सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

Mon, 03 Apr 2017 10:31 PM IST
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 03 Apr 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
SC to hear about 5,300 cases during summer vacation
चुनाव में चलेगा दागियों पर हंटर - फोटो : SELF
सुप्रीम कोर्ट 11 मई से शुरू हो रही गर्मी की छुट्टियों के दौरान करीब 5,300 मामलों पर सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने अग्रिम नियमित सुनवाई वाले मामलों की एक सूची जारी की है, जिन पर दो अवकाश पीठ सुनवाई करेंगी। सूची के अनुरूप सुप्रीम कोर्ट छुट्टी के दौरान 5,298 मामलों पर सुनवाई करेगी। छुट्टियां दो जुलाई को खत्म हो जाएंगी। ये 5,298 मामले तीन तलाक, व्हाट्स एप उपयोगकर्ता के डेटा की हिफाजत, अवैध आव्रजन और नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई के लिए तीन संवैधानिक पीठों के गठन के प्रस्ताव के अलावा हैं। 
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है, ‘अगर किसी मामले में पेश हो रहा कोई वकील या पक्ष न्यायालय के निर्देश के अनुरूप सूचीबद्ध मामलों से इतर अग्रिम नियमित सुनवाई वाले मामलों की सूची में शामिल कोई भी विषय हाथ में नहीं लेना चाहता है तो वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान अवकाश पीठ के सामने मामला सूचीबद्ध ना करने के लिए दूसरे पक्ष को प्रति सौंपने के बाद 28 अप्रैल को या उससे पहले अतिरिक्त रजिस्ट्रार (सूचीकरण) को अपना लिखित अनुरोध दे सकते हैं।’ इसमें कहा गया है, ‘मामलों की उपरोक्त श्रेणियों के अलावा स्वीकार्य श्रेणियों के तैयार मामले जिनमें छुट्टियों के दौरान मामले सूचीबद्ध करने के लिए दोनों पक्षों के वकीलों की मंजूरी दी गई है, भी अवकाश पीठ के सामने सूचीबद्ध किए जाएंगे और अतिरिक्त रजिस्ट्रार (सूचीकरण) को 28 अप्रैल को या उससे पहले इस तरह के अनुरोध भेजे जाने की जरूरत हो सकती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed