{"_id":"5ac3435d4f1c1bd4618b52dc","slug":"sc-st-act-bjp-mla-rajkumari-jatav-house-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC-ST एक्ट: राजस्थान में फिर भड़की हिंसा, बेकाबू भीड़ ने बीजेपी विधायक का घर फूंका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
SC-ST एक्ट: राजस्थान में फिर भड़की हिंसा, बेकाबू भीड़ ने बीजेपी विधायक का घर फूंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद में सोमवार को भड़की हिंसा के बाद गु्स्साई भीड़ ने आज राजस्थान में करौली के हिंडोनसिटी में दो विधायकों के घर पर हमला किया है। भीड़ ने मौजूदा बीजेपी विधायक राजकुमारी जाटव और कांग्रेस के पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव का घर फूंक दिया।
विज्ञापन
भीड़ का गु्स्सा इतना उग्र था कि उसने छात्रावास को भी नहीं बख्सा। गुस्साए लोगों ने अनाज मंडी स्थित SC वर्ग के छात्रावास को भी आग के हवाले कर दिया। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि भीड़ ने पूर्व मंत्री भरोसी जाटव और विधायक राजकुमारी जाटव के घर के सामने नारेबाजी भी की और उनके घर में आग लगा दी। शहर में हालात पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Hindaun: Former BJP MLA Rajkumari Jatav & former state minister Bharosi Lal Jatav's residence set ablaze over alleged molestation of women in a bus by protesters yesterday. #BharatBandh #Rajasthan
— ANI (@ANI) April 3, 2018