फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC rejects plea against appointment of Bihar CM, says post-poll alliance under certain conditions permissible

Bihar CM: नीतीश कुमार को बिहार सीएम पद से हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

Fri, 11 Nov 2022 07:50 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 11 Nov 2022 07:50 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के एक निवासी द्वारा दायर याचिका में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि उनकी नियुक्ति संविधान के कुछ प्रावधानों का पूरी तरह से उल्लंघन है।

विज्ञापन
SC rejects plea against appointment of Bihar CM, says post-poll alliance under certain conditions permissible
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की नियुक्ति को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज कर दिया। इसमें कहा गया था कि नीतीश की पार्टी ने अगस्त में एक नया गठबंधन बनाया था, जो चुनाव के बाद बनाया गया था और ये दलबदल विरोधी कानून के तहत आता है। न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया, जिसमें कहा गया था कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जद (यू) द्वारा 'महागठबंधन' बनाकर बिहार में मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी की गई है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की गई थी
बिहार के मुजफ्फरपुर के एक निवासी द्वारा दायर याचिका में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि उनकी नियुक्ति संविधान के कुछ प्रावधानों का पूरी तरह से उल्लंघन है। पीठ ने 7 नवंबर को पारित अपने आदेश में कहा कि दलबदल विरोधी कानून और यहां तक कि 10 वीं अनुसूची के प्रावधानों के तहत कुछ शर्तों के अधीन चुनाव के बाद के गठबंधन की अनुमति है। इसलिए इस रिट याचिका में कोई सार नहीं है और खारिज करने योग्य है। 
विज्ञापन


याचिका में संसद को एक उचित कानून बनाने का निर्देश देने की मांग की गई थी ताकि चुनाव पूर्व गठबंधन पैसे और सत्ता लोभी नेताओं की नीति न बन जाए जो अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपनी पार्टी के राजनीतिक विचारधारा को दरकिनार कर देते हैं। 10 अगस्त को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और भाजपा का साथ छोड़ दिया था। अब वह राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन में शासन कर रहे हैं। जद (यू) के प्रमुख नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड आठवीं बार शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed