{"_id":"5f7ec9ea8ebc3e9ba96a70b4","slug":"sc-posts-for-october-12-hearing-of-plea-seeking-court-monitored-cbi-probe-into-death-of-disha-salian-sushant","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच होगी या नहीं, 12 अक्तूबर को होगा फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच होगी या नहीं, 12 अक्तूबर को होगा फैसला
Thu, 08 Oct 2020 02:07 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
दिशा सालियान (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की सीबीआई जांच अदालत की निगरानी में कराने वाली याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने इस मामले को 12 अक्तूबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। बता दें कि दिशा की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठते रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। इसी कारण सालियान के मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग उठती रही है।
विज्ञापन
Supreme Court posts for October 12 the hearing of a plea seeking a court-monitored Central Bureau of Investigation probe into the death of Disha Salian, former manager of Sushant Singh Rajput
— ANI (@ANI) October 8, 2020विज्ञापन
क्या है याचिकाकर्ता की अपील
पुनीत कौर ढांडा ने वकील विनीत ढांडा के माध्यम से अदालत में याचिका दायर करके मुंबई पुलिस से मामले में डिटेल जांच रिपोर्ट दर्ज करने के लिए निर्देश देने की मांग की है। बताया गया है कि दिशा की केस फाइल गायब है या हटा दी गई है। ढांडा ने अदालत से अपील की है कि यदि अदालत ने इसे असंतोषजनक पाया तो मामले को आगे की जांच के लिए सीबीआई के पास भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ पिठानी का बड़ा बयान, दिशा सालियान की मौत के बारे में जानकर बेहोश हो गए थे सुशांत, सताने लगा था डर
लॉकडाउन खत्म होने पर शादी करने वाली थीं दिशा
दिशा की आठ जून को मुंबई के मलाड पश्चिम में रीजेंट गैलेक्सी की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। याचिका में कहा गया है कि घटना के एक हफ्ते बाद 14 जून की सुबह सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिससे शक पैदा होता है। याचिका में कहा गया है कि दिशा अभिनेता रोहन राय के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों लॉकडाउन के बाद शादी करने वाले थे।
जब दिशा की जिंदगी में सब सही था तो क्यों की आत्महत्या
याचिका में कहा गया है कि मुंबई पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, परिवार इस रिश्ते से खुश था और लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहा था। लॉकडाउन से ठीक पहले दिशा और रोहन ने मलाड वेस्ट की रीजेंट गैलेक्सी में टू बीएचके फ्लैट लिया था। याचिकाकर्ता का कहना है कि सुशांत और दिशा की मौत आपस में जुड़ी हुई है।