सुप्रीम कोर्ट से यूजीसी ने कहा- 31 अक्तूबर को बंद होगी कॉलेज में दाखिला लेने की समय सीमा
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कॉलेज में प्रवेश की समय सीमा बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। सीबीएसई ने शीर्ष अदालत को सूचित किया कि कक्षा 12 के लगभग दो लाख छात्रों के पूरक परीक्षा परिणाम 10 अक्तूबर को या उससे पहले घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का कहना है कि विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया 31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी, जिससे छात्रों को विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा।
Plea seeking extension of college admissions deadline: CBSE informs SC that results of compartmental exams for class 12 will be declared by Oct 10. UGC says that its admission process will close by Oct 31 which will give enough time for students to apply for University admissions pic.twitter.com/JUrtNYWJmu
— ANI (@ANI) September 24, 2020विज्ञापन