फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC grants bail to ex-cop Pradeep Sharma in 2006 fake encounter case

Supreme Court: गैंगस्टर रामनारायण के फर्जी मुठभेड़ मामले में पूर्व पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा को राहत, मिली जमानत

Sat, 11 May 2024 09:19 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 11 May 2024 09:19 PM IST
सार

Supreme Court: शीर्ष अदालत ने गैंगस्टर रामनारायण गुप्ता के 2006 के फर्जी मुठभेड़ मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी वकील की दलील सुनने के बाद शर्मा को जमानत दी है। 

विज्ञापन
SC grants bail to ex-cop Pradeep Sharma in 2006 fake encounter case
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सर्वोच्च न्यायालय ने गैंगस्टर रामनारायण गुप्ता उर्फ लखन भैया के 2006 के फर्जी मुठभेड़ मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को राहत दी है। अदालत ने उम्रकैद की सजा पा चुके पूर्व पुलिस अधिकारी को जमानत दी है। न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने इस मामले पर सुनवाई की। अदालत में महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश वकील ने बताया कि शर्मा को जमानत देने पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। इस दलील पर गौर करते हुए शीर्ष अदालत ने मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी को जमानत दे दी।  

विज्ञापन


शर्मा ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की थी अपील
शीर्ष अदालत में पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और सिद्धार्थ लूथरा शर्मा पेश हुए। उधर, शिकायतकर्ता की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आर बसंत ने प्रदीप शर्मा की जमानत याचिका का विरोध किया। प्रदीप शर्मा ने इससे पहले 19 मार्च को बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत में अपील दायर की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था। इससे बाद आठ अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आजीवन कारावास की सजा भुगतने के लिए अगले आदेश तक शर्मा को आत्मसमर्पण करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


मुंबई के वर्सोवा इलाके में हुई थी फर्जी मुठभेड़
11 नवंबर 2006 को पुलिस की एक टीम ने नवी मुंबई के वाशी इलाके से रामनारायण गुप्ता उर्फ लखन भैया और उनके दोस्त अनिल भेड़ा को हिरासत में लिया था। उसी दिन रामनारायण गुप्ता को पश्चिमी मुंबई के वर्सोवा के पास एक फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था। इसके बाद मामले की सुनवाई सत्र न्यायालय में हुई थी। 2013 में सत्र अदालत ने 21 आरोपियों को दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इस दौरान सबूतों के अभाव में शर्मा को बरी कर दिया था। इसके बाद सत्र न्यायालय के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी और अदालत ने सत्र न्यायालय द्वारा पारित फैसले को रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed