{"_id":"58d8d5bd4f1c1b4e7763dacf","slug":"sc-gives-centre-government-two-weeks-time-to-consider-alternatives-to-pellet-guns-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैलेट गन का विकल्प तलाशे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने दिया 2 हफ्ते का समय ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पैलेट गन का विकल्प तलाशे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने दिया 2 हफ्ते का समय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 27 Mar 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
जम्मू कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दूसरा तलाश करने को कहा है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दो हफ्ते का समय देते हुए कहा कि ऐसे विकल्प निकालो जिससे दोनों पक्षों में से किसी को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद पैलेट गन के इस्तेमाल पर बहस शुरू हुई थी। इस हमले में पैलेट गन से कई लोग जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, घायल हुए थे। कुछ लोगों ने तो अपनी आंख की रोशनी तक गंवा दी।
विज्ञापन
इससे पहले केंद्र सरकार ने जुलाई 2016 में पैलेट गन की जगह अन्य विकल्पों की तलाश के लिए एक टीम का गठन भी किया था। टीम ने गृह मंत्रालय को अगस्त 2016 में अपना रिपोर्ट भी सौंप दिया था। आपको बता दें इस मामले में कोर्ट में अगली सुनवाई 10 अप्रैल होगी।
विज्ञापन