{"_id":"57dbd7ff4f1c1b7a31d47645","slug":"sc-extends-paorle-of-subarto-roy-till-23-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारा चीफ सुब्रत रॉय को SC से राहत, परोल 23 सितंबर तक बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सहारा चीफ सुब्रत रॉय को SC से राहत, परोल 23 सितंबर तक बढ़ी
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Sep 2016 05:23 PM IST
विज्ञापन
पहले से काफी बदल गए हैं सुब्रत रॉय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल से तिहाड़ जेल में रहे सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। जेल से बाहर आए रॉय की परोल 23 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। रॉय की ओर से 352 रुपये जमा किए गए हैं, जिसके बाद उनकी परोल बढ़ाई गई है। बताते चलें कि मई से अपनी मां के देहांत के बाद बाहर आए रॉय की परोल लगातार तीसरी बार बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
पूर्व सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें 300 करोड़ रुपये भरने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने कहा था कि 300 करोड़ रुपये भरो या फिर जेल वापस जाओं। अदालत में सुब्रत राय के वकील कपिल सिब्बल ने उनकी ओर से कहा, ‘मैं 300 करोड़ रुपये अतिरिक्त भुगतान करने को तैयार हूं लेकिन इस राशि को बैंक गारंटी के रूप में समायोजित किया जाना चाहिए।’
विज्ञापन
'जब आपके पास पैसा है तो दो साल से जेल में क्यों'
supreme court of india
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के सामने बंद लिफाफे में पेश किए गए सुब्रत रॉय की संपत्ति के आंकड़ों पर कोर्ट ने सहारा प्रमुख की ओर से वकील कपिल सिब्बल से तल्ख सवाल किए थे। कोर्ट ने कहा वह दो साल से तिहाड़ में क्यों रह रहे हैं जबकि सुब्रत राय के पास इतनी संपत्ति है कि वह बकाया 36,000 करोड़ आसानी से दे सकते हैं।
कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा 'सुब्रत रॉय ने 12,000 करोड़ सेबी के पास पहले ही जमा करा दिए हैं। सुब्रत राय बकाया पैसा लेकर कहीं भागेंगे नहीं।' चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर , एआर दवे और एके सीकरी की बेंच के सामने पेश किए गए सीलबंद लिफाफे में सुब्रत राय की चल अचल संपत्ति और विदेश में उनके धन के आंकड़े बताए गए।
कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा 'सुब्रत रॉय ने 12,000 करोड़ सेबी के पास पहले ही जमा करा दिए हैं। सुब्रत राय बकाया पैसा लेकर कहीं भागेंगे नहीं।' चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर , एआर दवे और एके सीकरी की बेंच के सामने पेश किए गए सीलबंद लिफाफे में सुब्रत राय की चल अचल संपत्ति और विदेश में उनके धन के आंकड़े बताए गए।