फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC Collegium recommends five judicial officials and two advocates as judges of Gujarat High Court

SC: गुजरात HC को मिलेंगे सात नए जज, कॉलेजियम ने पांच न्यायिक अधिकारियों और दो वकीलों के नाम की सिफारिश की

Thu, 02 Mar 2023 11:19 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 02 Mar 2023 11:19 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच न्यायिक अधिकारियों के नाम की सिफारिश की है, उनमें सुसान वेलेंटाइन पिंटो, हसमुखभाई दलसुखभाई सुथार, जितेंद्र चंपकलाल दोशी, मंगेश रमेशचंद्र मेंगडे और दिव्येशकुमार अमृतलाल जोशी शामिल हैं। दो अधिवक्ताओं में देवण महेंद्रभाई देसाई और मोक्सा किरण ठक्कर शामिल हैं। 

विज्ञापन
SC Collegium recommends five judicial officials and two advocates as judges of Gujarat High Court
Gujarat High Court - फोटो : Social Media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए पांच न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं के नाम की सिफारिश की है। साथ ही गौहाटी हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में एक वकील के नाम की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसेफ शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन




गुजरात हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम ने दो प्रस्ताव जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच न्यायिक अधिकारियों के नाम की सिफारिश की है, उनमें सुसान वेलेंटाइन पिंटो, हसमुखभाई दलसुखभाई सुथार, जितेंद्र चंपकलाल दोशी, मंगेश रमेशचंद्र मेंगडे और दिव्येशकुमार अमृतलाल जोशी शामिल हैं। दो अधिवक्ताओं में देवण महेंद्रभाई देसाई और मोक्सा किरण ठक्कर शामिल हैं। गुजरात हाईकोर्ट कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से 26 सितंबर 2022 को इन नामों की सिफारिश की थी। गुजरात के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने सिफारिश पर अपनी सहमति व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजियम ने कहा है कि जज पिंटो गुजरात की उच्च न्यायिक सेवा से हैं और अनुभवी न्यायिक अधिकारी हैं। उनके खिलाफ कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए कॉलेजियम की राय है कि सुसान वेलेंटाइन पिंटो गुजरात हाईकोर्ट की न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति पाने के लिए उपयुक्त और योग्य हैं।


जज सुथार और जज दोशी के संबंध में कॉलेजियम ने कहा कि उनकी सत्यनिष्ठा के खिलाफ कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं मिला है। न्यायिक अधिकारी मेंगडे के नाम पर कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में जजमेंट कमेटी की रिपोर्ट पर विचार किया, जिसने उनके विचाराधीन निर्णयों, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट और योग्यता के संबंध में सलाहकार-न्यायाधीशों की राय का आकलन किया है।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि हाईकोर्ट कॉलेजियम ने उन न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश नहीं करने के कारणों को विधिवत दर्ज किया है। हम वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की सिफारिश नहीं करने के लिए हाईकोर्ट कॉलेजियम द्वारा दिए गए कारणों से सहमत हैं।

 एक अलग प्रस्ताव में, कॉलेजियम ने गौहाटी हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए अधिवक्ता करदक एटे के नाम की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed