{"_id":"5cb574e6bdec2214666d94ca","slug":"sc-asked-nalini-and-karti-chidambaram-to-respond-to-petition-filed-by-income-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर कार्ति और नलिनी चिदंबरम से मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर कार्ति और नलिनी चिदंबरम से मांगा जवाब
Tue, 16 Apr 2019 11:53 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
पत्नी श्रीनिधि और मां नलिनी के साथ कार्ति चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
उच्चतम न्यायालय ने आयकर विभाग की एक अपील पर मंगलवार को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी और बेटे कार्ति को नोटिस जारी किए। आयकर विभाग ने नलिनी चिदंबरम और कार्ति के खिलाफ एक कथित कालाधन मामले में आपराधिक मुकदमा खारिज करने के मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद नलिनी और कार्ति को नोटिस जारी किए। पीठ ने स्पष्ट किया वह नलिनी और कार्ति के खिलाफ आपराधिक अभियोग खारिज करने के उच्च न्यायालय के 2018 के आदेश पर रोक नहीं लगाएगी।
विज्ञापन
यह मामला चिदंबरम की पत्नी नलिनी, उनके पुत्र कार्ति और पुत्रवधु श्रीनिधि की विदेशों में संपत्ति और बैंक खातों के बारे में जानकारी कथित तौर पर गोपनीय रखने से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन