{"_id":"599afd504f1c1b3c458b4950","slug":"sbi-will-give-the-big-gift-for-customers-in-the-festive-season-get-100-percent-discount","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के मौसम में ग्राहकों के लिए SBI का बड़ा तोहफा, मिलेगी 100 % की छूट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
त्योहारों के मौसम में ग्राहकों के लिए SBI का बड़ा तोहफा, मिलेगी 100 % की छूट
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
sbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अग्रणी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कार, सोना खरीद और पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी छूट देने की घोषण की है। बैंक ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह छूट होम लोन के अधिग्रहण पर प्रोसेसिंग फीस पर मौजूदा छूट के अतिरिक्त है। प्रोसेसिंग फीस में यह छूट इस साल 31 दिसंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
पढ़ेंः- नोटबंदी की वजह से ATM हुए बेमानी, बैंकों और कंपनियों को हो रहा है लॉस
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में ग्राहकों को और खुशियां देने के लिए बैंक ने कार खरीद पर 100 फीसदी प्रोसेसिंग शुल्क माफ कर दिया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने इसके अलावा 31 अक्टूबर तक व्यक्तिगत स्वर्ण खरीद ऋण पर भी प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी छूट देने का एलान किया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- SBI के बाद PNB ग्राहकों पर पड़ी मार, 5 हजार से अधिक जमा करने पर देना होगा चार्ज
एसबीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक 30 सितंबर तक एक्सप्रेस क्रेडिट (बैंक की एक पर्सनल लोन पेशकश) पर प्रोसेसिंग फीस पर 50 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं। पूरे देश में स्टेट बैंक की 23000 शाखाएं हैं और 59000 से अधिक एटीएम हैं।