फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SBI: Insurance cover of Army, Air Force and CRPF personnel increased from Rs 50 lakh to Over Rs one crore

SBI: सेना, वायुसेना और सीआरपीएफ कार्मिकों के इंश्योरेंस कवर में 50 लाख से डेढ़ करोड़ रुपये तक की बढ़ोतरी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:11 PM IST
सार

आर्मी, एयरफोर्स व सीआरपीएफ में सेवारत कार्मिकों के 'पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस' कवर को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। हवाई दुर्घटना बीमा कवर (एएआई) की राशि डेढ़ करोड़ रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन
SBI: Insurance cover of Army, Air Force and CRPF personnel increased from Rs 50 lakh to Over Rs one crore
बीमा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय सेना, वायुसेना और सीआरपीएफ के कार्मिकों के लिए एसबीआई ने बीमा कवर की राशि में इजाफा किया है। डिफेंस सेलरी पैकेज / केंद्रीय सशस्त्र पुलिस वेतन पैकेज को लेकर उक्त बलों ने एसबीआई के साथ एमओयू साइन किया था। भारतीय सेना के साथ यह एमओयू 16 जनवरी, एयरफोर्स के साथ 17 जनवरी और सीआरपीएफ के साथ यह एमओयू 31 जनवरी को साइन किया गया है।

विज्ञापन


आर्मी, एयरफोर्स व सीआरपीएफ में सेवारत कार्मिकों के 'पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस' कवर को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। हवाई दुर्घटना बीमा कवर (एएआई) की राशि डेढ़ करोड़ रुपये कर दी गई है। भारतीय सेना, एयरफोर्स और सीआरपीएफ के पेंशनरों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (पीएआई) की राशि में भी वृद्धि की गई है। सीआरपीएफ कार्मिकों के लिए पहले टर्म इंश्योरेंस नहीं था, अब इसे 10 लाख रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इस एमओयू के तहत इंडियन आर्मी के सेवारत कार्मिकों लिए पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस (पीएआई) की राशि को दोगुणा कर दिया गया है। अभी तक इंडियन आर्मी में पीएआई की राशि 50 लाख रुपये थी। अब इसे बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। संशोधित सुविधा 14 जनवरी 2025 से लागू हो गई है। भारतीय वायु सेना के कार्मिकों को भी उक्त संशोधित सुविधा मुहैया कराई गई है। यह सुविधा 4 फरवरी से लागू हो गई है। इसी तरह सीआरपीएफ के लिए पहले पीएआई की राशि 50 लाख रुपये थी। अब इसमें वृद्धि कर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। सीआरपीएफ में यह संशोधित सुविधा भी चार फरवरी से प्रभावी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (स्थायी पूर्ण विकलांगता) कवर और व्यक्तिगत दुर्घटना (स्थायी आंशिक विकलांगता) कवर के तहत मिलने वाली राशि में भी बदलाव किया गया है। भारतीय सेना के कार्मिकों को पहले व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (स्थायी पूर्ण विकलांगता) कवर और व्यक्तिगत दुर्घटना (स्थायी आंशिक विकलांगता) कवर के लिए 50 लाख रुपये मिलते थे। अब इस राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है।

भारतीय वायु सेना में भी उक्त दोनों इंश्योरेंस कवर की राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसी तरह सीआरपीएफ में यह राशि पहले 50 लाख रुपये थी, अब इसे बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। भारतीय सेना में यह  संशोधित सुविधा 14 जनवरी 2025 से लागू हो गई है। वायु सेना और सीआरपीएफ में यह संशोधित सुविधा 4 फरवरी 2025 से प्रभावी हो गई है। 

हवाई दुर्घटना बीमा कवर (एएआई) की राशि को भी बढ़ा दिया गया है। पहले भारतीय सेना के कार्मिकों के लिए यह राशि एक करोड़ रुपये तय की गई थी। अब इसे डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया गया है। भारतीय वायुसेना और सीआरपीएफ में भी हवाई दुर्घटना बीमा कवर को एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया गया है। भारतीय सेना में यह संशोधित सुविधा 14 जनवरी से लागू हो गई है। भारतीय वायुसेना में उक्त सुविधा चार फरवरी से और सीआरपीएफ में भी चार फरवरी से एएआई राशि की संशोधित सुविधा प्रभावी हो गई है। 

सीआरपीएफ कार्मिकों के लिए पहले टर्म इंश्योरेंस निल था, अब इसे 10 लाख रुपये कर दिया गया है। यह सुविधा 24 फरवरी से प्रभावी हो गई है। भारतीय सेना, एयरफोर्स और सीआरपीएफ के पेंशनरों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (पीएआई) की राशि में भी इजाफा किया गया है। भारतीय सेना के पेंशनरों के लिए पहले यह राशि 30 लाख रुपये थी, अब इस बीमा राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है।


भारतीय सेना में यह संशोधित सुविधा 14 जनवरी से लागू हो गई है। इसी तरह से वायु सेना में भी पेंशनरों के लिए पीएआई की राशि को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। वायु सेना में 4 फरवरी से यह सुविधा लागू हो गई है। सीआरपीएफ में भी पेंशनरों के लिए पीएआई राशि 50 लाख रुपये कर दी गई है। यह सुविधा 4 फरवरी 2025 से प्रभावी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed