{"_id":"5b6388734f1c1bed5e8b6cf9","slug":"sbi-geo-mixed-hands-for-digital-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल भुगतान के लिए एसबीआई-जियो ने मिलाया हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डिजिटल भुगतान के लिए एसबीआई-जियो ने मिलाया हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Aug 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले से ही भुगतान बैंक उद्यम में साझेदार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और रिलायंस जियो (जियो) ने साझेदारी का दायरा बढ़ाकर इसमें डिजिटल भुगतान क्षेत्र को भी शामिल कर लिया। इससे जहां एक ओर एसबीआई के डिजिटल ग्राहकों को जियो की व्यापक कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा, वहीं जियो को एसबीआई के विशाल ग्राहक आधार का फायदा होगा।
विज्ञापन
पहले से जारी संयुक्त उपक्रम ‘जियो भुगतान बैंक’ में जियो की 70 फीसदी और एसबीआई की 30 फीसदी हिस्सेदारी है। नई साझेदारी के तहत एसबीआई की डिजिटल बैंकिंग सेवा ‘एसबीआई योनो’ का लाभ माईजियो एप के जरिए भी लिया जा सकेगा, जबकि माईजियो एप एसबीआई और जियो भुगतान बैंक की वित्तीय सेवाओं को ग्राहकों तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन
एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने इस अवसर पर एक संयुक्त बयान में कहा कि हम जियो से साझेदारी कर उत्साहित हैं। सहयोग के सभी क्षेत्रों से दोनों पक्षों को लाभ होगा और डिजिटल माध्यम में एसबीआई की पहुंच बढ़ेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि एसबीआई का ग्राहक आधार बेजोड़ है।
विज्ञापन
एसबीआई और जियो के ग्राहकों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए रिटेल इकोसिस्टम के साथ जियो अपने बेहतर नेटवर्क और प्लेटफॉर्मों का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। जियो और एसबीआई के ग्राहकों को जियो प्राइम का लाभ मिलेगा। जियो प्राइम ग्राहकों को रिलायंस रिटेल, जियो और साझेदार ब्रांड के विशेष ऑफर देगा।
इसके साथ ही एसबीआई रिवार्ड्ज और जियो प्राइम के एकीकरण से एसबीआई के ग्राहकों को अतिरिक्त लॉयल्टी रिवार्ड प्वाइंट कमाने का भी अवसर मिलेगा, जिसे रिलायंस व जियो के मंच पर भी भुनाया जा सकेगा। एजेंसी