{"_id":"5bd8d896bdec22696d781559","slug":"sbi-debit-card-holders-could-do-transaction-of-20000-rupees-in-a-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई डेबिट कार्ड धारक आज से एक दिन में निकाल सकेंगे सिर्फ 20 हजार रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एसबीआई डेबिट कार्ड धारक आज से एक दिन में निकाल सकेंगे सिर्फ 20 हजार रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Oct 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई का क्लासिक और मेस्ट्रो डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहक बुधवार से एक दिन में अधिकतम 20,000 रुपये ही एटीएम से निकाल पाएंगे। इससे पहले निकासी सीमा 40,000 रुपये थी।
विज्ञापन
बैंक का कहना है कि यदि खाता धारक ज्यादा कैश निकालना चाहते हैं तो उन्हें दूसरे श्रेणी के डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा। बैंक के मुताबिक, गोल्ड कार्ड की नकद निकासी की लिमिट 50,000 रुपये प्रतिदिन और एसबीआई प्लेटिनम डेबिट कार्ड की लिमिट एक लाख रुपये प्रतिदिन रहेगी।
विज्ञापन