फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SBI Chairman Dinesh Kumar Khara received death threats

Mumbai: एसबीआई चेयरमैन को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस सतर्क, जांच जारी

Sat, 15 Oct 2022 12:03 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Oct 2022 12:03 AM IST
सार

फोन करने वाले ने पाकिस्तान से बात करने का दावा किया और कर्ज की मांग की। उसने कहा कि अगर कर्ज मंजूर नहीं हुआ तो वह बैंक के चेयरमैन का अपहरण और हत्या कर देगा और बैंक को उड़ा देगा। 

विज्ञापन
SBI Chairman Dinesh Kumar Khara received death threats
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा को अपहरण कर हत्या करने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने बैंक में फोन कर धमकी दी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक 13 अक्तूबर को भारतीय स्टेट बैंक के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


आगे पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले ने पाकिस्तान से बात करने का दावा किया और कर्ज की मांग की। उसने कहा कि अगर कर्ज मंजूर नहीं हुआ तो वह बैंक के चेयरमैन का अपहरण और हत्या कर देगा साथ ही बैंक को बम से उड़ा देगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यह पता लगाने कोशिश की जा रही हैं कि फोन कहां से आया। वहीं दिनेश कुमार खारा छह अक्टूबर को ही एसबीआई के चेयरमैन पद पर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने रजनीश कुमार की जगह ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed