{"_id":"5f359a9d8ebc3ea9cb3ff05e","slug":"sbi-cap-is-working-on-releasing-loan-for-amrapali-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली प्रोजेक्ट को लोन देने के लिए तैयार कर रहे रूपरेखा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आम्रपाली प्रोजेक्ट को लोन देने के लिए तैयार कर रहे रूपरेखा
Fri, 14 Aug 2020 02:26 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई कैप ने बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि आम्रपाली प्रोजेक्ट को लोन देेने के मामले में रूपरेखा तैयार की जा रही है। एसबीआई कैप ने आम्रपाली के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का फंड देने की बात कही है।
विज्ञापन
जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष पेश एसबीआई कैप की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा कि लोन देने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस पर पीठ ने साल्वे से कहा कि वह आठ से साढ़े आठ फीसदी ब्याज पर लोन देने के बारे में विचार करे। जवाब में साल्वे ने कहा कि वह इस मामले में विचार करेंगे और कोर्ट को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
फ्लैट खरीदारों के वकील के मुताबिक, एसबीआई कैप की ओर से प्रस्ताव पेश करने के लिए वक्त मांगा गया, जिसे पीठ करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 19 अगस्त मुकर्रर कर दी। सुनवाई के दौरान खरीदारों की ओर से यह मसला भी उठाया गया कि बैंकों द्वारा फंड रिलीज किए बगैर वे कैसे भुगतान करेंगे। इस पर बैंकों को कहा गया कि वह खरीदारों के लिए फंड रिलीज करने के बारे में खाका तैयार करें।
विज्ञापन