फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SBI Bank Special Initiative- If husband returns home late, wife can complaint Boss Online

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की खास पहल- पति देर से घर लौटा तो पत्नी बॉस से कर सकेगी शिकायत

Wed, 06 Feb 2019 01:37 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 Feb 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
SBI Bank Special Initiative- If husband returns home late, wife can complaint Boss Online
प्रतीकात्मक तस्वीर

फिल्मों में देर से पहुंचने पर प्रेमी-प्रेमिका के शिकायत करते ढेरों गाने फिल्माए गए हैं। और असल जिंदगी में तो दफ्तर से देर से लौटने पर पति-पत्नी के बीच झगड़े तक हो जाते हैं। पारिवारिक माहौल खराब का असर दफ्तर के काम पर भी पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के दिशा में भारत के सबसे बड़े और सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कदम उठाया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन समय पर घर जाने की छूट दे रहा है। यदि छूट मिलने के बाद भी कर्मचारी समय पर घर नहीं पहुंचते हैं तो इसकी शिकायत कर्मचारियों की पत्नियां पति के बॉस से कर सकेंगी। 

विज्ञापन

ग्वालियर में 11 शाखाओं में शुरू हुआ कार्यक्रम

एसबीआई के 'नई दिशा' प्रोग्राम के तहत यह पहल शुरू की गई है। ग्वालियर में भी इस प्रोग्राम को शुरू किया गया है। शहर की 40 शाखाओं में से 11 में यह प्रोग्राम शुरू हो चुका है। इसमें अलग-अलग तरह की कार्यकलाप कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बैंक कर्मचारियों को परिवार और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का महत्व समझाया जा रहा है। ताकि पति-पत्नी के बीच रोज-रोज की नोक-झोंक रोकी जा सके। कार्यक्रम के तहत दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे के बीच पति-पत्नी को साथ बैठाकर ट्रेनर द्वारा वीडियो दिखाए जा रहे हैं। इन वीडियो में ये बताया जा रहा है कि कैसे दफ्तर और घर के बीच सामंजस्य बनाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी घर बैठे कर सकती है शिकायत

बैंक में काम करने वाला पति यदि समय पर घर न आए तो इसके लिए पत्नी को एक कोड दिया जाता है। इसे वह अपने पास रखेगी। इस कोड को वह अपने मोबाइल से स्कैन कर जो भी कमेंट लिखना चाहे वह लिख सकेगी। इसके साथ ही शिकायत भेजते समय पति का नाम और उनका पीएफ नंबर भी लिखना होगा। पत्नी की शिकायत बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच जाएगी। 

कर्मचारियों ने किया इसका स्वागत

एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन ग्वालियर के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी अवधेश अग्रवाल कहते हैं कि इससे कर्मचारी तनाव मुक्त होकर काम कर सकेंगे। इससे बैंक की भी प्रगति होगी और परिवार भी खुश रहेगा। उन्होंने माना कि एसबीआई प्रबंधन की यह पहल एक अच्छा कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed