Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   saurav das passport discrepancy notice uk travel row 1700 indians deported from us

विदेश मंत्रालय: सौरव दास को एयरपोर्ट पर क्यों रोका? सरकार ने दिया जवाब; 2026 में US से 1700 भारतीय निर्वासित

Wed, 25 Nov 2026 09:13 PM IST
राकेश कुमार एएनआई/ पीटीआई, नई दिल्ली।
एएनआई/ पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 25 Nov 2026 09:13 PM IST
सार

सौरव दास के पासपोर्ट में जन्मस्थान से जुड़ी कथित गड़बड़ी पर विदेश मंत्रालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने सात दिन में जवाब मांगा है और तब तक पासपोर्ट इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। दूसरी ओर, अमेरिका से 2026 की शुरुआत से अब तक 1,700 भारतीय नागरिक निर्वासित किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
saurav das passport discrepancy notice uk travel row 1700 indians deported from us
अमेरिका से निर्वासन - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास के पासपोर्ट में जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी में कथित गड़बड़ी सामने आई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दास को सात दिन के भीतर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


कब जारी किया गया नोटिस? 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ), चेन्नई ने 23 नवंबर को नोटिस जारी किया था। इसमें दास से जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मंत्रालय ने उन्हें जवाब दाखिल करने तक पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन


सौरव दास को लंदन जाने से क्यों रोका गया?
सौरव दास का आरोप है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर पर रोक दिया गया। वह लंदन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, जहां उन्हें 'कॉकरोच मूवमेंट' पर बोलना था। दास के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि उन्हें रोकने के लिए कोई आदेश नहीं दिखाया गया और न ही किसी प्राधिकरण की ओर से यात्रा पर प्रतिबंध की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट में दास ने क्या दलील दी?
सौरव दास ने विदेश यात्रा से रोकने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। बुधवार को उनके वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि दास 27 नवंबर को ब्रिटेन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अदालत ने मामले को गुरुवार को सुनने की बात कही। दास को मंगलवार तड़के एक बजे लंदन की उड़ान पकड़नी थी। दास का कहना है कि वह अब भी 27 नवंबर को ब्रिटेन पहुंच सकते हैं।

सरकार पर दास ने क्या आरोप लगाए?
सौरव दास ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि सरकार ने उन्हें ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में छात्रों को संबोधित करने से रोकने के लिए यात्रा नहीं करने दी। उन्होंने दावा किया कि ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज, एलएसई और एडिनबर्ग जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उन्हें व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'इस कायर सरकार ने मुझे लंदन जाने वाली उड़ान में सवार नहीं होने दिया, जहां मुझे ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज, एलएसई और एडिनबर्ग जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने कॉकरोच मूवमेंट पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया था। भारतीय छात्रों ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अपना पूरा प्रयास किया, लेकिन यह बौद्धिकता विरोधी सरकार मेरे वहां जाने से डर गई।'

अमेरिका से कितने भारतीयों को निर्वासित किया गया?
दूसरी ओर , अमेरिका से निर्वासित भारतीयों की संख्या इस साल बढ़कर 1,700 हो गई है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह आंकड़ा साझा किया। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति को भारत वापस लेने से पहले उसकी नागरिकता की पुष्टि की जाती है। अमेरिका से निर्वासन के मामलों में भारत सहयोग कर रहा है, लेकिन अवैध प्रवासन का विरोध करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने द्विसाप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 2026 की शुरुआत से अब तक अमेरिका से 1,700 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया जा चुका है। यह आंकड़ा जुलाई में साझा किए गए आंकड़े से अधिक है। उस समय 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक 1,273 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से वापस भेजे जाने की जानकारी दी गई थी।


निर्वासन के मामलों में क्या है भारत की नीति?
भारत दूसरे देशों से निर्वासित किए जाने वाले लोगों की नागरिकता की पुष्टि करने के बाद ही उन्हें वापस स्वीकार करता है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, संबंधित व्यक्ति की नागरिकता की जांच और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उसकी वापसी को मंजूरी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed