{"_id":"656db115cecc11680b02de99","slug":"saudi-arabia-hajj-and-umrah-minister-undertakes-india-visit-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hajj: भारत दौरे पर सऊदी अरब के मंत्री, भारतीय तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hajj: भारत दौरे पर सऊदी अरब के मंत्री, भारतीय तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने पर करेंगे चर्चा
Mon, 04 Dec 2023 04:31 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 04 Dec 2023 04:31 PM IST
सार
अल राबिया भारतीय नेताओं के साथ उच्च स्तरीय चर्चा करने वाले हैं। इस चर्चा का मुख्य लक्ष्य दो प्रसिद्ध मस्जिदों तक भारतीय तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने और कुशल सेवाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन
Tawfig bin Fawzan Al-Rabiah
- फोटो : Social Media
विस्तार
सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-राबिया भारतीय तीर्थयात्रियों की मेजबानी के लिए व्यापक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के मकसद से भारत दौरे पर हैं। दिल्ली में सऊदी दूतावास द्वारा एक रीडआउट जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि अल राबिया भारतीय नेताओं के साथ उच्च स्तरीय चर्चा करने वाले हैं।
भारतीय नेताओं के साथ चर्चा का मुख्य लक्ष्य सऊदी अरब के दो प्रसिद्ध मस्जिदों तक भारतीय तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने और कुशल सेवाएं प्रदान करना है। उमरा के लिए जाने वाले भारतीयों के लिए प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए नुसुक प्लेटफॉर्म और ताशीर-ए-वीजा इस्यूइंग सेंटर प्रदर्शनी का भी आयोजन करेगा।
भारत दौरे के दौरान अल राबिया के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ अधिकारी और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि भी होंगे। इस दौरे का मुख्य लक्ष्य भारत से आने वाले अथितियों को सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सऊदी अरब के नेता का यह विदेश दौरा दुनिया भर के देशों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास को दर्शाता है।