फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saudi Arabia greenlights Haj travel India quota of pilgrims fixed at 79237 Latest News Update

अच्छी खबर: हज यात्रा को सऊदी अरब की मंजूरी, भारत से 79 हजार श्रद्धालु जा सकेंगे, जानें सबकुछ

Fri, 22 Apr 2022 08:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Apr 2022 08:58 PM IST
सार

कोरोना पाबंदियों के चलते देशों के कोटे में कमी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस साल बिना पुरुष साथियों के 5000 से अधिक महिलाएं हज पर जाएंगी। 

विज्ञापन
Saudi Arabia greenlights Haj travel India quota of pilgrims fixed at 79237 Latest News Update
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सऊदी अरब ने इस साल हज के लिए अपने यहां श्रद्धालुओं को आने की अनुमति दी है। साथ ही कोरोना पाबंदियों के चलते उसने भारत के लिए इस साल 79,237 श्रद्धालुओं का कोटा मंजूर किया है। अल्पसंख्यक मामलों के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी सरकार ने भारत को यह भी जानकारी दी है कि इस साल 65 साल से कम उम्र के लोग ही हज यात्रा पर आ सकेंगे। 

विज्ञापन


अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं और हज ड्यूटी के लिए तैनात किए जाने वाले अधिकारियों-कर्मियों का साक्षात्कार भी पूरा हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि हज यात्रा पर आने वाले लोगों के लिए सऊदी सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच और वैक्सीन की दो खुराकें भी अनिवार्य की हैं। कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से यह पहला मौका है कि भारतीय श्रद्धालु हज के लिए सऊदी अरब जाएंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि भारत के लिए सऊदी सरकार ने 79,237 श्रद्धालुओं का कोटा तय किया है। इनमें से 56,601 श्रद्धालु भारतीय हज समिति के जरिये जबकि 22,636 श्रद्धालु हज समूह आयोजकों के जरिये जाएंगे। 2019 में सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा 25000 बढ़ाया था। इसके चलते देश से श्रद्धालुओं का कोटा 2 लाख हो गया था। कोरोना पाबंदियों के चलते देशों के कोटे में कमी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस साल बिना पुरुष साथियों के 5000 से अधिक महिलाएं हज पर जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed