{"_id":"5a7b8b644f1c1ba5268b8f2f","slug":"saudi-arabia-allowed-air-india-to-use-its-airspace","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब ने एयर इंडिया को इजरायल जाने के लिए अपने हवाईक्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत दी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सऊदी अरब ने एयर इंडिया को इजरायल जाने के लिए अपने हवाईक्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Feb 2018 06:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब ने एयर इंडिया को दिल्ली और तेल अवीव के बीच उड़ानों के लिए अपने हवाईक्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। हालांकि सऊदी अरब के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी के प्रवक्ता ने इस मीडिया रिपोर्ट से इनकार किया है और कहा कि एयर इंडिया को ऐसी कोई अनुमति नहीं दी गई थी। बहरहाल, नागरिक उड्डयन मंत्रालय या एयर इंडिया से किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रीय एयरलाइंस ने मार्च से दिल्ली और तेल अवीव के बीच हफ्ते में तीन दिन उड़ान सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए से अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
एयरलाइंस की यह मांग अभी तक लंबित है। सनद रहे कि इस्राइली पर्यटन मंत्रालय ने उड़ान सेवा के लिए एयर इंडिया को एक मुश्त 7,50,000 यूरो देने का ऐलान किया है। वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने पहले दौरे पर सऊदी अरब में हैं। वह मंगलवार को रियाद पहुंच गई हैं।
विज्ञापन