फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   saudi arab will not oppose the ban of Jaish-e-Mohammad gangster Masood azhar

जैश सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध का विरोध नहीं करेगा सऊदी अरब

Thu, 21 Feb 2019 02:19 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 21 Feb 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
saudi arab will not oppose the ban of Jaish-e-Mohammad gangster Masood azhar
मसूद अजहर

सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदल बिन अहमद अल जुबैर ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने की भारत की प्रयासों का विरोध नहीं करेगा। यूएन को आतंकवादी या आतंकवाद का समर्थन और बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद दौरे पर पाकिस्तान और सऊदी अरब के संयुक्त बयान का अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के भारत के प्रयासों से कुछ संबंध नहीं था। गौरतलब है कि सोमवार को सऊदी अरब ने संयुक्त बयान में यूएन सूचीबद्ध व्यवस्था का राजनीतिकरण करने से बचने का आह्वान किया था।

विज्ञापन


जुबैर ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का पालन करता है। आतंकवाद का समर्थन और उसका वित्त पोषण करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए। विचार यह सुनिश्चित करना था कि यूएन की व्यवस्था का राजनीतिकरण न हो ताकि कोई भी अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इसका इस्तेमाल न कर सके। मुझे लगता है कि लोगों का मानना है कि संयुक्त बयान विशेषतौैर पर अजहर को लेकर दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं है। हमारा इरादा प्रक्रिया के स्पष्ट और गैर राजनीतिक बनाने का था। 
विज्ञापन


पुलवामा के गुनहगारों को सजा मिलना जरूरी 

सऊदी के विदेश मंत्री ने कहा कि पुलवामा हमले के गुनहगारों को सजा मिलना बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय यही चाहता है, पाकिस्तान और भारत भी यही चाहते हैं। सऊदी प्रिंस की यात्रा के दौरान पाकिस्तान ने मामले की जांच का भरोसा दिया है। आतंकियों पर कार्रवाई के लिए पाकिस्तान पर ज्यादा दबाव बनाने की जरूरत पर जुबैर ने कहा कि देशों को चरमपंथियों और आतंकियों को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाक बातचीत से मसले सुलझाएं, मध्यस्थता से इनकार 
 
पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर जुबैर ने कहा कि हमारा मानना है कि दोनों देशों को शांति से मुद्दों को हल कर सकते हैं। दोनों देशों में बुद्धिमान नेतृत्व है। मुझे भरोसा है कि दोनों देश तनाव कम करने का रास्ता खोजने में कामयाब रहेंगे। मध्यस्थता के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना बुलावे के हम खुद को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में नहीं धकेलेंगे। हमारे दोनों देशों से अच्छे संबंध हैं। अगर दोनों देशों को लगता है कि हम अहम भूमिका निभा सकते हैं, तो हम विचार करेंगे। कोई नहीं चाहता कि परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध हो क्योंकि इसका फायदा आतंकियों को होगा। 


भारत का हज कोटा 2 लाख तक बढ़ा 

सऊदी अरब ने बुधवार को भारत का हज कोटा 25,000 तक बढ़ा दिया। अब भारत से 2 लाख जायरीन हज कर सकते हैं। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed