फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satyendar Jain Money laundering case: Delhi Health Minister has been sent to jail till June 9

Satyendar Jain: नौ जून तक जेल गए स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा ने पूछा- एक पते पर कैसे चल रही थीं 240 कंपनियां

Tue, 31 May 2022 06:32 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 31 May 2022 06:32 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को हिमाचल प्रदेश चुनाव से जोड़ते हुए कहा है कि सत्येंद्र जैन को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ गई है, जबकि आठ साल पुराने इस मामले में अब तक उसे कुछ नहीं मिला है। यहां तक की ईडी ने स्वयं ही इस मामले में अब पूछताछ करना बंद कर दिया था...

विज्ञापन
Satyendar Jain Money laundering case: Delhi Health Minister has been sent to jail till June 9
सत्येंद्र जैन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को नौ जून तक के लिए जेल भेज दिया गया है। उन्हें 30 मई को ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में हिरासत में लिया था। इसी के साथ दिल्ली में सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने इसे बदले की राजनीति करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के मजबूत होने से टेंशन में आई भाजपा ने उन्हें परेशान करने के लिए गिरफ्तार कराया है। वहीं, भाजपा ने कहा है कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी नियमों के अंतर्गत हुई है। केजरीवाल को बताना चाहिए कि केवल एक ही पते पर 240 कंपनियां कैसे चल रहीं थीं।

विज्ञापन


भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सत्येंद्र जैन को बचाने में लगे हैं। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि केवल एक पते पर सत्येंद्र जैन 240 कंपनियां कैसे चला रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आरोप लगाकर केजरीवाल सत्येंद्र जैन के उन गलत कार्यों को छिपाने में लगे हैं, जिनके कारण वे इस समय जेल में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन तो केवल एक मुहरे की तरह हैं। उनके पीछे असली चेहरा अरविंद केजरीवाल हैं और इस मामले की जांच में सीधे उनसे ही पूछताछ की जानी चाहिए।  
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को हिमाचल प्रदेश चुनाव से जोड़ते हुए कहा है कि सत्येंद्र जैन को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ गई है, जबकि आठ साल पुराने इस मामले में अब तक उसे कुछ नहीं मिला है। यहां तक की ईडी ने स्वयं ही इस मामले में अब पूछताछ करना बंद कर दिया था। केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने स्वयं पूरी फाइल पढ़ी है, पूरे मामले में कहीं कुछ गलत नहीं है, लेकिन राजनीतिक कारणों से सत्येंद्र जैन को परेशान किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दुरुपयोग

प्रसिद्ध वकील और समाजवादी पार्टी के बल पर राज्यसभा जाने की राह तलाश रहे कपिल सिब्बल ने कहा है कि ईडी का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पैसों की बेजा लेनदेन को रोकने के लिए की गई थी, लेकिन देखा जा रहा है कि इसका राजनीतिक कारणों से ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ज्यादातर लोगों का निरपराध छूटना भी यही साबित करता है कि बेसिर-पैर के आरोपों के बल पर राजनीतिक लोगों को परेशान किया जा रहा है। ध्यान रहे कि मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार पर भी इसी प्रकार के मामले अदालतों में लंबित हैं।

पंजाब को भी चुकानी पड़ रही कीमत

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की गलत राजनीति की कीमत केवल दिल्ली नहीं, बल्कि पंजाब तक के लोगों को चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपनी पूरी ताकत अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए लगा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के दुरुपयोग के कारण राजनीतिक लोगों को परेशान किया जा रहा है, तो आम लोगों की हत्याएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक ही दिन बाद पंजाब में एक मां-बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई है। इन सभी मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं, लेकिन वह केजरीवाल के राजनीतिक विरोधियों को पकड़ने के लिए हमेशा सक्रिय दिखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed