{"_id":"5b378bfe4f1c1b254d8b93f1","slug":"sathya-sri-sharmila-became-the-first-transgender-lawyer-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के पहले ट्रांसजेंडर वकील बने तमिलनाडु के सत्य श्री शर्मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत के पहले ट्रांसजेंडर वकील बने तमिलनाडु के सत्य श्री शर्मिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
Updated Sat, 30 Jun 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में रहने वाले सत्य श्री शर्मिला भारत के पहले ट्रांसजेंडर वकील बन गए हैं। 36 वर्षीय शर्मिला ने वकील बनने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'आज मैंने बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु और पुडुचेरी में अपना नाम दाखिल किया और भारत में पहला ट्रांसजेंडर वकील बन गया। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे समुदाय के लोग अच्छा काम करेंगे और देश भर में उच्च पदों पर काम करेंगे।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा 'मैं जीवन में कई कठिनाइयों को सामना कर यहां तक पहुंचा हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी तरह ही अन्य ट्रांसजेंडर इस पेश में आएं। 2014 में चेन्नई उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद, ट्रांसजेंडर लोगों के जीवन में सुधार हुए हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि शर्मिला ने परामैला में स्नातक की शिक्षा पूरी की है। इसके बाद 2004 से 2007 के दौरान उन्होंने सरकारी कॉलेज में कानून का अध्ययन किया। कॉलेज के दिनों में ही उन्हें अपने ट्रांसजेंडर होने का पता चला था।