{"_id":"58523c434f1c1bdd5d64b11e","slug":"sasikala-will-be-the-next-gen-secy-of-aiadmk-says-spokesperson","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयललिता की करीबी शशिकला को एआईडीएमके की कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जयललिता की करीबी शशिकला को एआईडीएमके की कमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Dec 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
शशिकला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एआईडीएमके की महासचिव और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का 6 दिसंबर को निधन हो गया था। इसके बाद से पार्टी की कमान किसके हाथ में होगी इस पर सस्पेंस बना हुआ था। गुरुवार को पार्टी ने इस पर बड़ा फैसला लेते हुए जयललिता की सबसे करीबी रही शशिकला को पार्टी का महासचिव बनया है।
एआईडीएमके के प्रवक्ता ने कहा कि पूरी पार्टी, कार्यकर्ता और जनता चाहती है कि शशिकला को कमान मिले।
बताते चलें कि मंगलवार को शशिकला को पार्टी के सभी 49 सांसदों का समर्थन मिला था। शशिकला को समर्थन देने की कड़ी में पार्टी के सभी सांसद जयललिता के पोज गार्डन पहुंचे और शशिकला से अनुरोध किया था कि वे पार्टी की कमान संभाले। एआईएडीएमके संसद में कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और राज्यसभा में विधेयकों को पास कराने में अहम भूमिका रखती है।
मंगलवार को पार्टी की कई जिला इकाइयों कृष्णागिरी, मदुराई, तुतीकोरिन, तंजावुर दक्षिण में प्रस्ताव पारित कर शशिकला को पार्टी महासचिव उम्मीदवार बनाने की मांग की। वहीं, पार्टी के किसान संगठनों के नेताओं ने भी शशिकला से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि वह पार्टी को संभाले और कर्नाटक के साथ जल विवाद पर राज्य की बात रखे। इससे पहले तंबादुराई को पार्टी महासचिव के लिए सबसे बड़े दावेदार माना जा रहा था लेकिन उन्होंने शशिकला के नाम को आगे बढ़ाकर साफ कर दिया कि अब वे ही पार्टी की मुखिया होंगी।
विज्ञापन
It is clear that Chinnamma (Sasikala) will be the next Gen Secy of party: C Ponnaiyan, AIADMK Spokesperson
— ANI (@ANI_news) December 15, 2016