फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sasikala will be questioned on May 28 in the case of Fera violation

फेरा उल्लंघन मामले में शशिकला से पूछताछ 28 मई को होगी

Tue, 14 May 2019 05:36 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 14 May 2019 05:36 AM IST
सार

  • -बंगलूरु जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होगी पेशी
  • -एक टीवी चैनल के लिए ट्रांसपोंडर खरीद से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
Sasikala will be questioned on May 28 in the case of Fera violation
वीके शशिकला (फाइल फोटो)

विस्तार

आर्थिक अपराध (ईओ) अदालत ने सोमवार को दशकों पुराने फेरा उल्लंघन मामले में अन्नाद्रमुक की पूर्व महासचिव वी के शशिकला से पूछताछ के लिए 28 मई तारीख तय की है। शशिकला आय से अधिक संपत्ति मामले में अभी बंगलूरू के केंद्रीय कारागर में कैद हैं। विशेष लोक अभियोजक जी हेमा ने पत्रकारों को बताया कि शशिकला के जवाब रिकॉर्ड करने के लिए अपर्याप्त सुविधाओं के चलते अदालत ने सुनवाई माह के अंत में निर्धारित की है। 

विज्ञापन


इससे पहले ईओ अदालत ने शशिकला को 13 मई के दिन पेश होने का निर्देश दिया था। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट में जाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर दिया था। बता दें,  प्रवर्तन निदेशालय ने 1998 में जेजे टीवी चैनल के लिए विदेशी विनिमय नियमन कानून (फेरा) का  उल्लंघन कर ट्रांसपोंडर खरीदने पर शशिकला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शशिकला के खिलाफ फेरा उल्लंघन के चार अन्य मामले भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed