{"_id":"58ac1fed4f1c1b0653b23fbd","slug":"sasikala-will-be-in-jail-for-three-years-and-about-11-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ नहीं दिया तो शशिकला को और काटनी होगी जेल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
10 करोड़ नहीं दिया तो शशिकला को और काटनी होगी जेल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
शशिकला (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल की सजा काट रही शशिकला की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए 10 करोड़ रुपए के जुर्माने को नहीं अदा करने पर उन्हें 13 महीने और जेल में रहना पड़ सकता है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जेल अधीक्षक कृष्ण कुमार ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि शशिकला जुर्माने की राशि नहीं चुकाती हैं तो उन्हें 13 महीने और जेल में रहना पड़ेगा। बताते चलें कि एआईएडीएमके महासचिव शशिकला वर्तमान में परापन्ना अग्रहरा जेल में सजा काट रही हैं।
14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला को चार साल की सजा और 10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। वह इस मामले में सितंबर 2014 में 21 दिन जेल में रह चुकी हैं।

जेल अधीक्षक ने जारी किया बयान
शशिकला (फाइल)
कृष्ण कुमार ने अपने बयान में कहा कि शशिकला और उनके दो रिश्तेदार इलावर्सी और सुधाकरण के साथ बाकी कैदियों की तरह ही व्यवहार हो रहा है। उन्हें किसी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के कारणों से शशिकला और इलावर्सी को महिला ब्लॉक में रखा गया है। दोनों ही एक छोटी कोठरी में रह रही हैं। वहीं, सुधाकरन पुरुष ब्लॉक में बंद हैं।