{"_id":"58a574f94f1c1bd357d84527","slug":"sasikala-s-first-night-in-prison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में यूं कटी शशिकला की पहली रात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेल में यूं कटी शशिकला की पहली रात
इमरान क़ुरैशी / बेंगलुरु से बीबीसी
Updated Thu, 16 Feb 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु की किंगमेकर वी के शशिकला पिछली रात किसी आम कैदी की तरह कालीन पर सोईं। शशिकला बेंगलुरु सेंट्रल जेल के महिला ब्लॉक में बंद हैं। उन्होंने अपने वकीलों के माध्यम से क्लास ए कैदी की तरह सुविधा देने की मांग की थी लेकिन जज अस्वथानारायण ने इसे खारिज कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने शशिकला, उनकी ननद इलावरसी और उनके भतीजे वी एन सुधाकरण को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहरा दिया है।
उन्हें चार साल कैद की सजा सुनाई गई है। जज अस्वथानारायण द्वारा मांग खारिज किए जाने के बाद उनके समर्थकों को निराशा हुई है। यदि उन्हें क्लास ए कैदी की सुविधा दी जाती तो एक एयर कंडीशंड सेल मिलता। ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि इस जेल में कोई एयर कंडिशंड कमरा है ही नहीं।

Trending Videos
सामान्य कैदियों की तरह मिल रही है सुविधा
जेल में पहली मंजिल पर शशिकला को 10x8 स्क्वायर फीट आकार की एक सेल में रखा गया है। इसी में शौचालय भी है। बगल की सेल में एक महिला बंद है, जिसे सायनाइड से कई महिलाओं की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है। शशिकला को यहां एक छूट दी गई है कि वह अपनी ननद इलावरसी के साथ रह सकती हैं। दोनों को जेल की तरफ से कालीन, कंबल और तकिया मुहैया कराया गया है।
ये सभी सामान जेल के नियम के हिसाब से उपलब्ध कराए गए हैं। अदालत के फैसले के मुताबिक शशिकला को सामान्य कैदियों की तरह सुविधा मिलेगी। बीबीसी हिन्दी से जेल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि उन्हें सेहत से जुड़ी समस्या के कारण या डॉक्टर की सिफारिश पर गद्दा मुहैया कराया जा सकता है। जेल की तरफ से शशिकला और उनकी ननद को नीले बॉर्डर वाली सफेद साड़ी दी गई है।