{"_id":"59d878b24f1c1b78548b6154","slug":"sasikala-reaches-hospital-to-meet-ailing-husband-after-got-five-days-parole-from-tamil-nadu-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल से बाहर आईं वीके शशिकला बीमार पति से अस्पताल में मिलीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेल से बाहर आईं वीके शशिकला बीमार पति से अस्पताल में मिलीं
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Oct 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
पैरोल पर बाहर आईं अन्नाद्रमुक की लीडर वीके शशिकला ने पति एमके नटराजन से चेन्नई स्थित ग्लेनीगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी में मुलाकात की। बता दें कि शशिकला आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल जेल की सजा काट रही हैं।
विज्ञापन
Chennai: Sasikala leaves from Gleneagles Global Health City after meeting her ailing husband pic.twitter.com/OEYvAzps0D
— ANI (@ANI) October 7, 2017विज्ञापन
शशिकला को सशर्त पेरोल दी गई है और निर्देश दिए की वे हॉस्पिटल के अलावा कहीं नहीं जा सकती। बता दें कि शशिकला ने 15 दिनों की पेरोल की मांग की थी लेकिन सिर्फ पांच दिन की ही मंजूर की गई। इन पांच दिनों में शशिकला किसी भी राजनीतिक या पब्लिक मीटिंग में भाग नहीं ले सकेंगी और न ही किसी और से मिल सकेंगी।
विज्ञापन
बता दें कि शशिकला के पति एमके नटराजन ग्लेनीगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी में दाखिल है और लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।
पढ़ें: वीके शशिकला के पति के कई अंग खराब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
शशिकला के वकील के मुताबिक जेल अधिकारियों को चेन्नई पुलिस कमिश्नर ने पैरोल से जुड़ी मेल भेजी जिसके बाद उन्हें पैरोल दी गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से की बातचीत में वकील ने कहा कि जेल अधिकारी अपने आधा अफसरों से पैरोल दिए जाने पर विचार किया। उनके मुताबिक जेल प्रशासन की शर्तों को मानने के बाद वे जेल से बाहर आ सकी हैं। वहीं अन्नाद्रमुक के नेता टीटीवी दिनाकरन और कुछ नेता जेल परिसर के पास पहुंच गए।
Trending Videos
पार्टी चिन्ह की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची
बता दें कि एआईएडीएमके में पार्टी चिन्ह को लेकर घमासान मचा हुआ है और ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। दरअसल, पार्टी दो ग्रुप में बंट गई है, जिसमें एक ग्रुप दिनाकरन का है और दूसरा सीएम पनालीसामी का है।
पनालीसामी की ओर से दोनों नेताओं के खिलाफ कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन शशिकला और दिनाकरन चिन्ह पर अपनी दावेदारी साबित करने की हर कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, दिनाकरन और शशिकला धांधली के आरोप में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।
पनालीसामी की ओर से दोनों नेताओं के खिलाफ कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन शशिकला और दिनाकरन चिन्ह पर अपनी दावेदारी साबित करने की हर कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, दिनाकरन और शशिकला धांधली के आरोप में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।