फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sasikala moves Supreme Court seeking review of DA case judgment

जेल में बंद शशिकला ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की

Thu, 04 May 2017 09:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 04 May 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Sasikala moves Supreme Court seeking review of DA case judgment
SASIKALA
आय से अधिक संपत्ति मामले में बंगलूरू की जेल में बंद तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके की नेता वीके शशिकला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। शशिकला ने उच्चतम न्यायलय से भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराने और चार साल की कैद कीसजा सुनाने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


इस मामले में शशिकला के अलावा उनके दो रिश्तेदारों, वीएन सुधाकरण और एलवरासी को भी दोषी माना और उन्हें भी चार साल की सजा सुनाई। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता भी इसी केस में आरोपी थीं। शशिकला द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका में उन्हें बरी कर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बदल कर निचली अदालत के फैसले को बहाल करने को चुनौती दी गई है। शशिकला पर 60 करोड़ से भी अधिक की अघोषित संपत्ति रखने का मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


हाई कोर्ट के फैसले के बाद जेल से छूटने के 6 साल बाद तक शशिकला विधायक के पद पर बनीं नहीं रह सकती और इस तरह उनका मुख्यमंत्री बन पाना संभव नहीं। शशिकला के बाद उनका भतीजा टीटीवी दिनाकरन भी भ्रष्टाचार के मामले में इन दिनों जेल में है। दिनाकरण पर पर चुनाव आयोग को रिश्वत देकर चुनाव चिह्न लेने का मामला दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed