{"_id":"584638284f1c1bfd64448228","slug":"sasikala-likely-to-hold-the-big-cards-after-jayalalitha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शशिकला को इन खूबियों ने बनाया तमिलनाडु का मुख्यमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शशिकला को इन खूबियों ने बनाया तमिलनाडु का मुख्यमंत्री
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
जयललिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशिकला नटराजन तमिलनाडु की सीएम बनने जा रही हैं। आज हुई विधायक दल की बैठक में शशिकला को विधायक दल का नेता चुना लिया गया। शशिकला हमेशा से जयललिता की सबसे करीबी मानी जाती रहीं हैं। वह उनकी व्यक्तिगत जरूरत, पब्लिक इवेंट और पोएस गार्डन घर की देखभाल करती थीं। यहां तक कि साल 1995 में शशिकला के भतीजे सुधाकरण को जयललिता ने गोद लिया था। हालांकि, एक साल बाद उसे त्याग भी दिया था।
विज्ञापन
माना जा रहा था कि सुधाकरण ही जयललिता के उत्तराधिकारी होंगे। लेकिन, कुछ विवादों के बाद साल 1996 में उन्होंने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। लेकिन, इस बीच शशिकला से उनके संबंधों में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन
जयललिता के साथ हो चुकी हैं गिरफ्तार
जयललिता
जयललिता हॉस्पिटल में भर्ती थीं तो सिर्फ शशिकला को ही उनसे म मिलने की इजाजत मिली थी। 1996 में ही कलर टीवी घोटाल में भी जयललिता के साथ शशिकला को गिरफ्तार किया गया था। जिसे बाद में सुप्रीमकोर्ट ने खारिज कर दिया।
जमीन अधिग्रहण के एक मामले में विवाद के बाद साल 2011 में जयललिता ने शशिकला को पार्टी से निकाल दिया था, लेकिन 2012 में उसे दोबार में पार्टी में ले लिया। इस दौरान शशिकला ने भरोसा दिलाया था कि वह अपने रिश्तेदारों से अलग हो जाएंगी।
जमीन अधिग्रहण के एक मामले में विवाद के बाद साल 2011 में जयललिता ने शशिकला को पार्टी से निकाल दिया था, लेकिन 2012 में उसे दोबार में पार्टी में ले लिया। इस दौरान शशिकला ने भरोसा दिलाया था कि वह अपने रिश्तेदारों से अलग हो जाएंगी।
21 Untold Facts about Jayalalithaa
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयललिता हॉस्पिटल में भर्ती थीं, शशिकला ही उनका सारा काम-काज देख रही थीं । बताया जा रहा है कि शशिकला के कहने पर ही पन्नीरसेल्व को मुख्यमंत्री का पद मिला। शशिकला कभी सक्रिय राजनीति में नहीं रहीं, लेकिन पर्दे के पीछे हमेशा सक्रिय रहीं है।
तमिलनाडु की राज्य की राजनीति में जातीय समीकरण बहुत ही मायने रखती है। इसमें शशिकला और पन्नीरसेल्वम तेवर जाति से आती हैं।
तमिलनाडु की राज्य की राजनीति में जातीय समीकरण बहुत ही मायने रखती है। इसमें शशिकला और पन्नीरसेल्वम तेवर जाति से आती हैं।