शशिकला मंगलवार को लेंगी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में ‘अम्मा’ के बाद अब वीके शशिकला उर्फ ‘चिनम्मा’ मुख्यमंत्री बनेंगी। 62 वर्षीय शशिकला को पार्टी महासचिव का पदभार संभालने के करीब एक महीने बाद रविवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उनके तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया। शशिकला के मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है। वह दो माह के भीतर राज्य की तीसरी मुख्यमंत्री होंगी ।
शशिकला ने जयललिता के निधन के बाद पार्टी महासचिव का पदभार संभाला था। पार्टी विधायकों की बैठक में मौजूदा मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने पार्टी विधायक दल के नेता के रूप में शशिकला के नाम का प्रस्ताव किया। शशिकला करीब तीन दशकों तक जयललिता के साये के रूप में बनी रहीं। शशिकला रविवार को पार्टी मुख्यालय पहुंची जहां पनीरसेल्वम और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शशिकला ने पूर्व मुख्यमंत्री की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने विधायकों से कहा, ‘जब जयललिता का निधन हुआ तब उसके बाद पनीरसेल्वम ने सबसे पहले उन्हें पार्टी महासचिव के साथ मुख्यमंत्री बनने के लिए मनाया था। उनकी पदोन्नति 31 दिसंबर को अन्ना द्रमुक महासचिव का प्रभाव संभालने के करीब एक महीने बाद हो रही है। शशिकला, जयललिता की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं जिनके पास दोनों पद थे। इससे शशिकला का पार्टी और सरकार दोनों पर पूर्ण नियंत्रण हो जाएगा। बैठक से पहले पनीरसेल्वम ने पोएस गार्डन आवास पर जाकर शशिकला से मुलाकात की।
O Panneerselvam's letter to Tamil Nadu Governor: Tendering resignation as Tamil Nadu CM due to personal reasons. pic.twitter.com/kKBKEycsqD
— ANI (@ANI_news) February 5, 2017
डीएमके नेता स्टालिन ने जताई नाराजगी
विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद शशिकला ने कहा कि अन्ना द्रमुक तमिलनाडु के लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी। जयललिता के समय ऐसा माना जाता है कि शशिकला का पर्दे के पीछे काफी प्रभाव रहा था। जयललिता के निधन के समय से ही ऐसा कहा जा रहा था कि शशिकला पार्टी महासचिव और मुख्यमंत्री दोनों पदों की बागडोर अपने हाथों में लेंगी। मुख्यमंत्री पद के लिए शशिकला का समर्थन करने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई शामिल हैं।
तमिलनाडु की मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल में एक अन्य सरकार बनने की संभावना के प्रति अपने विकल्पों को खुला रखते दिखाई देने वाले डीएमके के कार्यवाहक अध्यक्ष एम के स्टालिन का कहना है कि तमिलनाडु की जनता ने जयललिता के ‘कुनबे’ के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट नहीं दिया था।