{"_id":"601116528ebc3e31cc7d0aa6","slug":"sasikala-has-been-officially-released-as-on-11-am-today-she-was-tested-positive-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल के बाद जेल से रिहा हुईं शशिकला, कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चार साल के बाद जेल से रिहा हुईं शशिकला, कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में चल रहा इलाज
Wed, 27 Jan 2021 12:59 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 27 Jan 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
जेल से रिहा हुईं एआईएडीएमके से निष्कासित नेता शशिकला
- फोटो : ANI
एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वी के शशिकला को बुधवार को अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल से रिहा कर दिया। शशिकला कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी रिहाई की प्रक्रिया अस्पताल से पूरी की गई। एक सप्ताह पहले उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
आज सुबह 11 बजे उनकी रिहाई हुई। 21 जनवरी को शशिकला को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया था, इससे पहले शशिकला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। बंगलूरू मेडिकल कॉलेज ने जानकारी दी कि अगर वो असिम्प्टोमैटिक रहीं तो उन्हें दसवें दिन डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Sasikala has been officially released as on 11 am today. She was shifted to Victoria Hospital on 21st Jan and was tested positive. As per protocol, she will be discharged on 10th day if she is asymptomatic and free of oxygen support for at least 3 days: Bangalore Medical College pic.twitter.com/vObvMiLxh1
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 27, 2021
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी मित्र शशिकला आय से अधिक 66 करोड़ रुपए की संपत्ति मामले में फरवरी 2017 से यहां पारापन्ना अग्रहारा के केंद्रीय कारागार में बंद थीं। अस्पताल के बाहर शशिकला के समर्थकों की भीड़ थी और वह अपनी नेता के पक्ष में नारे लगा रहे थे। समर्थकों ने इस दौरान मिठाइयां भी बांटी।