{"_id":"600814f08ebc3e3291455d65","slug":"sasikala-complains-of-fever-and-to-be-taken-to-bowring-and-lady-curzon-hospital-from-central-jail-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू: जेल में बंद शशिकला को आया बुखार, लेडी कर्जन अस्पताल ले जाई गईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू: जेल में बंद शशिकला को आया बुखार, लेडी कर्जन अस्पताल ले जाई गईं
Wed, 20 Jan 2021 06:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 20 Jan 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जेल से अस्पताल ले जाई गईं शशिकला
- फोटो : एएनआई
आय से अधिक संपत्ति के मामले में बंगलूरू की केंद्रीय जेल में चार साल की सजा काट रहीं वीके शशिकला की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार उन्हें बुखार आया है। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की करीबी शशिकला को जेल प्रशासन बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल ले गया है। बता दें कि शशिकला की रिहाई 27 जनवरी को होनी है। उन्हें एक व्हील चेयर से अस्पताल के अंदर ले जाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की भीड़ ने उन्हें घेरे रखा।
विज्ञापन
Bengaluru: Former Tamil Nadu CM J Jayalalithaa's aide Sasikala brought to Bowring and Lady Curzon Hospital from Central Jail after she complained of fever pic.twitter.com/TaIlZTpiY5
— ANI (@ANI) January 20, 2021विज्ञापन
हालांकि, 27 जनवरी को शशिकला की रिहाई हो जाएगी मगर राजनीति में उनकी वापसी पर स्थिति अभी तक साफ नहीं हो पाई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने जेल से रिहा होने के बाद शशिकला को अन्नाद्रमुक में शामिल करने की किसी भी तरह की संभावना से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘अम्मा’ (जयललिता) ने ही पार्टी से निकाला था।
विज्ञापन