फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sasikala already 'given exit,' no scope for entry again: AIADMK

Tamil Nadu: AIADMK ने कहा- शशिकला को पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, दोबारा एंट्री की कोई गुंजाइश नहीं

Mon, 17 Jun 2024 10:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Jun 2024 10:03 PM IST
सार

Tamil Nadu: अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने कहा कि शशिकला का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उनको (शशिकला) पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था तो वह प्रवेश कैसे कर सकती हैं?

विज्ञापन
Sasikala already 'given exit,' no scope for entry again: AIADMK
वीके शशिकला - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने सोमवार को कहा कि पार्टी की दिवंगत नेता जे जयललिता की विश्वासपात्र वीके शशिकला को पहले ही बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि शशिकला के पार्टी में फिर से प्रवेश की संभावना नहीं है। राज्य के पूर्व मंत्री जयकुमार ने पार्टी के खिलाफ जाति की राजनीति के उनके आरोपों को खारिज किया और इसे दुष्प्रचार बताया और कहा कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


शशिकला के बारे में पूछे जाने पर जयकुमार ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने 2021 में राजनीति से दूर 2021 में सियासत से दूर रहने का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने 2011 में उन्हें और उनके रिश्तेदारों को पार्टी से निष्कासित किए जाने की घटना को भी याद किया, तब जयललिता पार्टी की प्रमुख थीं। 
विज्ञापन


जयकुमार ने कहा, करीब एक दशक पहले जयललिता  ने शशिकला (उनके रिश्तेदारों को नहीं) को खेद पत्र देने के बाद पार्टी में फिर शामिल किया था। उन्होंने 2021 में क्या कहा? उन्होंने कहा कि वह राजनीति से दूर रहेंगी। उन्होंने कहा, वह अन्नाद्रमुक की सदस्य नहीं हैं। उनका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और उनका कहना है कि उन्होंने पार्टी में एंट्री कर ली है। आपको (शशिकला) पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था तो आप प्रवेश कैसे कर सकती हैं? इससे जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है, क्योंकि जनता और पार्टी कार्यकर्ता इसे स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक में जाति की राजनीति के आरोपों को जयकुमार ने घटिया प्रचार करार दिया। उन्होंने कहा कि इसका लोगों और कार्यकर्ताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पार्टी ने जाति और धर्मी जैसी बाधाओं को पार करते हुए भी के लिए बराबरी सुनिश्चित की है। 


हाल के चुनाव में मिली हार के बाद अन्नाद्रमुक से निष्कासित शीर्ष नेता ओ पनीरसेल्वम के एकजुटता के आह्वान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों को दोहराया। जयकुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी के भीतर भ्रम पैदा करने के अपने प्रयास में विफल रहे। लोग और और कार्यकर्ता उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे। वह एक अवसरवादी हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed