फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sashikala's political Future depend on supreme court's verdict

सीएम बनते ही शशिकला को छोड़नी पड़ सकती है कुर्सी, निगाहें कोर्ट पर

Mon, 06 Feb 2017 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
Sashikala's political Future depend on supreme court's verdict

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम को हटाकर खुद कुर्सी पर बैठने जा रही एआईएडीएमके की महासचिव शशिकला के लिए सत्ता की राहें इतनी आसान भी नहीं हैं। 

विज्ञापन


शशिकला का पूरा राजनीतिक भविष्य सुप्रीम कोर्ट के उसे एक फैसले पर टिका है जिसमें उनके खिलाफ आय से अधिक संपति के मामले में निर्णय आना है। इस मामले में अपनी सहेली और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के साथ शशिकला भी सह आरोपी हैं जिसमें इस हफ्ते फैसला आना है। 
विज्ञापन


जयललिता के साये में रहकर राजनीति के दांवपेंचों में माहिर हो चुकी शशिकला अब इन्हीं दांवों का उपयोग सत्ता की सीढ़िया चढ़ने में कर रही हैं। रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम को हटाकर खुद कुर्सी पर बैठने की तैयारी भी पूरी कर ली। लेकिन उनका ये सपना इतना आसान भी नहीं दिखाई दे रहा। उसकी वजह है आय से अधिक संपति का वो मामला जो पिछले 20 साल से उनका पीछा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में जनता पार्टी और अब भाजपा नेता सुब्रमणयम स्वामी ने उनके खिलाफ यह शिकायत की थी। इसी मामले में वह अपनी सहेली जयललिता के साथ आरोपी थी और साल 2014 में तमिलनाडु की एक अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। 

आय से अधिक संपति के मामले में सहआरोपी हैं शशिकला

Sashikala's political Future depend on supreme court's verdict

मामले में जयललिता के साथ शशिकला और उनके करीबी जे. इलावारसी और कभी जयललिता के दत्तक पुत्र बताए गए सुधाकरन भी आरोपी बनाए गए थे। सभी को कोर्ट ने दोषी माना था। हालांकि बाद में कर्नाटक हाईकोर्ट ने मामले में सभी को बरी करते हुए बड़ी राहत दे दी थी।

इसी मामले में तत्कालीन कर्नाटक सरकार ने हाइकोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। कर्नाटक सरकार की उस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट को जल्द निर्णय सुनाना है, मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि शीर्षतम अदालत हफ्तेभर के अंदर अपना निर्णय सुना सकती है।

ऐसे में अगर कोर्ट ने शशिकला को दोषी माना तो उनकी कुर्सी जा सकती है। खास बात ये है की कोर्ट सिर्फ उन्हें दोषी ही मान ले और सजा न देकर सिर्फ जुर्माना ही लगाए तब भी शशिकला सीएम पद के लिए अयोग्य हो जाएंगी। ऐसे में हर किसी की निगाहें अब कोर्ट के उस निर्णय पर ही टिकी हैं जिसमें इस मुद्दे पर सुनवाई होनी है।

इस बीच तमिलनाडु के राज्यपाल ने पन्नीरसेल्वम और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही राज्यपाल ने शशिकला के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने तक पन्नीरसेल्वम और उनके मंत्री को कार्यभार संभालें रखने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed