फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saree with Ram, Ayodhya temple images to be sent from textile hub Surat for consecration event

Gujarat: कपड़ा केंद्र सूरत में तैयार की गई खास साड़ी, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजी जाएगी

Sun, 07 Jan 2024 10:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 Jan 2024 10:39 PM IST
सार

Gujarat: कपड़ा उद्योग से जुड़े ललित शर्मा ने बताया कि भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरों के प्रिंट वाली साड़ी भगवान राम की पत्नी सीता के लिए है। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया में खुशी है क्योंकि कई वर्षों बाद अयोध्या मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

विज्ञापन
Saree with Ram, Ayodhya temple images to be sent from textile hub Surat for consecration event
अयोध्या के लिए सूरत में तैयार की गई विशेष साड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के सूरत शहर में तैयार की गई एक विशेष साड़ी को अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजा जाएगा। सूरत देश का प्रमुख कपड़ा केंद्र है। 

विज्ञापन


कपड़ा उद्योग से जुड़े ललित शर्मा ने बताया कि भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरों के प्रिंट वाली साड़ी भगवान राम की पत्नी सीता के लिए है। जिन्हें श्रद्धापूर्वक माता जानकी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह कवायद इसलिए की गई है क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अयोध्या में शारीरिक (भौतिक) रूप से मौजूद रहने में असमर्थ श्रद्धालु अपने तरीके से इस धार्मिक आयोजन से जुड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पूरी दुनिया में खुशी है क्योंकि कई वर्षों बाद अयोध्या मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। माता जानकी और भगवान हनुमान सबसे ज्यादा खुश हैं। उनकी खुशी साझा करते हुए हमने एक विशेष साड़ी तैयार की है, जिस पर भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें छपी हैं। हमने इसे यहां एक मंदिर में माता जानकी को चढ़ाया। साड़ी को अयोध्या में राम मंदिर भेजा जाएगा। अगर हमें कोई अनुरोध मिलता है, तो हम इसे भगवान राम के उन सभी मंदिरों में मुफ्त में भेजेंगे जहां माता जानकी रहती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा के परामर्श से साड़ी तैयार करने वाले कपड़ा व्यवसायी राकेश जैन ने कहा कि कपड़ा माता जानकी के लिए है और इसे अयोध्या मंदिर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed