फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sardhana the "hardcore Hindu sangeet som with the image of being tough up assembly election 2017

सरधना में 'कट्टर हिंदू' की छवि रखने वाले संगीत सोम को मिल रही कड़ी टक्कर

Wed, 25 Jan 2017 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jan 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sardhana the "hardcore Hindu sangeet som with the image of being tough up assembly election 2017
संगीत सोम - फोटो : getty

मुजफ्फरनगर दंगों के बाद चर्चा में आई मेरठ जिले के सरधना विधानसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई है। क्योंकि ये पूरे देश की जानी-पहचानी विधानसभा सीट बन गई है। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद चर्चा में आए यहां के बीजेपी विधायक संगीत सोम को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इस बार फिर बीजेपी ने सोम को यहां से मैदान में उतारा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने अतुल प्रधान को प्रत्याशी बनाया है। बीएसपी ने इमरान कुरैशी को मैदान में उतारक लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है।

विज्ञापन


'कट्टर हिंदू' की छवि रखने वाले संगीत सोम इस चुनावी लड़ाई में इमरान को हलके में बिल्कुल नहीं ले रहे हैं क्योंकि इमरान को अपने समुदाय के वोटों के अलावा बीएसपी के मजबूत वोट बैंक का भी साथ मिलने की पूरी संभावना है। 2007 के चुनाव में चंद्र वीर सिंह यहां से बीएसपी के मजबूत समर्थन की वजह से ही जीत पाए थे। सरधना में मुस्लिमों और दलितों की संख्या काफी है। ऐसे में बीएसपी इमरान के लिए मुस्लिमों और दलितों के एकजुट होने की उम्मीद कर रही है। यही वजह है कि सोम के सामने अपनी सीट बचाने की कड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी ठा. संगीत सोम की उम्र 37 वर्ष है। सोम 12वीं तक पढ़े हैं। उनकी व पत्नी की चल-अचल संपत्ति 48.26 करोड़ रुपये है। पिछले चुनाव में 18,96,01,000 रुपये थी। उनकी संपत्ति में करीब 29.70 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। संगीत पर सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के अतुल प्रधान की उम्र 33 वर्ष है और वह स्नातक हैं। अतुल के पास 1.95 करोड़ रुपये की संपत्ति है जो पिछले चुनाव में 16,84,310 रुपये थी। अतुल के शपथ पत्र में मुकदमे संबंधी कोई ब्यौरा नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed