{"_id":"59f9cc314f1c1bd8538ba44f","slug":"sardar-vallabhbhai-patel-predicted-the-dokalam-issue-with-china-in-1950-says-manohar-parrikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल ने 1950 में ही डोकलाम तनातनी का जताया था अंदेशा: परिकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरदार पटेल ने 1950 में ही डोकलाम तनातनी का जताया था अंदेशा: परिकर
एजेंसी/ पणजी
Updated Wed, 01 Nov 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के युद्ध का अनुमान वर्ष 1950 में ही लगा लिया गया था। ये युद्ध लगभग एक दशक बाद लड़े गए। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में परिकर ने मंगलवार को कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लिखे तीन पन्नों के पत्र में पटेल ने डोकलाम मुद्दे का अनुमान भी जताया था।
विज्ञापन
परिकर ने कहा कि रक्षा मंत्री रहते हुए उन्हें पटेल के बारे में पढ़ने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि मैंने जवाहरलाल नेहरू को लिखा उनका एक पत्र पढ़ा है। पत्र का विषय उत्तरी सीमा पर हमारे शत्रु या विरोधी हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- चीनी बॉर्डर पर भारत बनाएगा 50 नई सीमा चौकियां, जवान सीखेंगे चीनी भाषा
परिकर ने कहा कि 1950 में सरदार पटेल ने अनुमान लगा लिया था कि 1965 (भारत-पाकिस्तान युद्ध) में क्या होने वाला है वहीं इसके साथ ही उन्हें चीन के साथ युद्ध और यहां तक कि हाल के दिनों में सामने आए डोकलाम विवाद का भी उन्हें आभास हो गया था।
गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि पटेल एकदम सटीक और परिपूर्ण थे। परिकर ने कश्मीर के संदर्भ में कहा कि वर्तमान में जो हालात हैं वह इसलिए हैं क्योंकि पटेल के विचारों पर गौर नहीं किया गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1965 और वर्ष 1971 में युद्ध हुए थे। भारत और चीन के बीच 1962 में युद्ध हुआ था। और इस वर्ष की शुरुआत में सिक्किम के निकट डोकलाम में भारत और चीनी सैनिकों के बीच लंबे समय तक तनातनी बनी रही थी।