{"_id":"59ef06224f1c1b6e548b8a9d","slug":"rajnath-singh-tells-india-china-border-will-get-50-more-outposts-jawans-learns-mandarin","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी बॉर्डर पर भारत बनाएगा 50 नई सीमा चौकियां, जवान सीखेंगे चीनी भाषा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीनी बॉर्डर पर भारत बनाएगा 50 नई सीमा चौकियां, जवान सीखेंगे चीनी भाषा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 24 Oct 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
ITBP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से रिश्तों में आई खटास के बाद भारत कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता इसलिए भारत-चीन बॉर्डर पर 50 नई सीमा चौकियां बनाई जाएंगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए आगे बताया कि अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज रफ्तार से 25 सड़कें बनाई जा रही हैं जो चौकियों को बॉर्डर से जोड़ेंगी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बॉर्डर पर तैनात इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों और अफसरों के लिए चीनी भाषा मेंडेरियन की बेसिक जानकारी रखना भी जरूरी होगा, ताकि डोकलाम विवाद जैसी स्थिति अगर फिर से बने तो चीनी सेना पीपल्स लिब्रेशन आर्मी (PLA) की भाषा समझने में दिक्कत ना आए।
विज्ञापन
चीन ने कहा- डोकलाम विवाद का शांतिपूर्ण हल एक बड़ी उपलब्धि
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने आईटीबीपी को संचार और निगरानी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली G-SAT सेटलाइट की नोडल फोर्स बनाया है। इसके जरिए बीएसएफ (पाकिस्तान-बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात), एसएसबी (इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात) और आईटीबीपी जो चीन बॉर्डर पर तैनात है उनको संचार की अच्छी सुविधाएं मिलेंगी जो बॉर्डर पर रीयल टाइम मॉनेटरिंग में मदद करेगा।