फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sardar Vallabhbhai Patel birth anniversary: Ram Nath Kovind Narendra Modi Venkaiah Naidu Amit Shah pay tribute

सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रपति कोविंद-प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 31 Oct 2020 08:36 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 31 Oct 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Sardar Vallabhbhai Patel birth anniversary: Ram Nath Kovind Narendra Modi Venkaiah Naidu Amit Shah pay tribute
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्पित की श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, एलजी अनिल बैजल ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर कहा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उनके दौरे का दूसरा दिन आज है। 
विज्ञापन

 

वहीं, देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, संविधान एवं सनातन के संतुलन के अद्वितीय प्रतीक सरदार पटेल ने देश के एकीकरण से लेकर सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण तक अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत में एक राष्ट्र का भाव जागृत करने के लिए अर्पित किया। कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से ऐसे महान राष्ट्रभक्त लौह पुरुष सरदार पटेल के चरणों में वंदन।
 

प्रधानमंत्री मोदी सरदार पटेल की 145वीं जयंती के मौके पर एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि देश आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती मना रहा है। पीएम मोदी गुजरात के केवडिया में आयोजित एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed