बुजुर्ग, दिव्यांगों की राह आसान करेगी ‘सारथी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद, कानपुर, आगरा देश के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को अब बैटरी कार भी उपलब्ध होगी। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ‘सारथी सेवा’ नाम से शुरू होने वाली यह सुविधा वृद्ध , दिव्यांग आदि यात्रियों के लिए कारगर सिद्ध होगी। बैटरी कार यात्रियों को मामूली शुल्क में प्लेटफार्म पर लगी ट्रेन तक पहुंचाने का काम करेगी। उत्तर मध्य रेलवे जोन के ए वन ग्रेड के छह स्टेशनों पर यात्रियों को ‘सारथी सेवा’ का लाभ मिलेगा।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में ही बुजुर्ग, दिव्यांग एवं गर्भवती महिलाओं आदि की सुविधा के लिए स्टेशनों पर बैटरी से चलने वाली कार उपलब्ध कराने का ऐलान किया था। कई दिनों तक चले मंथन के बाद अब रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि वे चलने फिरने में लाचार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं आदि की सुविधा के लिए बैटरी चलित कार की शुरूआत करे। कहा गया है कि इसके लिए न्यूनतम शुल्क का निर्धारण किया जाए।
बुकिंग के दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा का पूरा विवरण देना होगा
बोर्ड के आदेश में कहा गया है कि इसका निर्धारण डीआरएम स्तर पर किया जाए। साथ ही सभी जोनल रेलवे के सीनियर डीसीएम बैटरी से चलने वाली कारों की स्टेशन पर पार्किंग, उसकी चार्जिंग आदि की व्यवस्था करें। यह भी देखा जाए कि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में कहीं कोई कठिनाई तो नहीं है।
बैटरी से चलने वाली कार की एडवांस बुकिंग पहले आओ पहले पाओ पर तर्ज पर ही रेलवे करेगा। आईआरसीटीसी वेबसाइट में भी इसकी बुकिंग का प्रावधान करने को कहा गया है। बुकिंग के दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा का पूरा विवरण देना होगा। इस सेवा को लोकप्रिय बनाने के लिए रेलवे क्रिस के माध्यम से मोबाइल एप्लीकेशन भी विकसित करेगा। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर ट्रैफिक कामर्शियल विक्रम सिंह ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। उत्तर मध्य रेलवे जोन में यह सेवा इलाहाबाद जंक्शन के अलावा झांसी, कानपुर सेंट्रल, ग्वालियर, मथुरा एवं आगरा कैंट में शुरू होगी।