{"_id":"5db169b98ebc3e93b147dc70","slug":"saradha-scam-former-tmc-leader-sovan-chatterjee-questioned-by-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा चिट फंड घोटाला: कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी से सीबीआई ने की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शारदा चिट फंड घोटाला: कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी से सीबीआई ने की पूछताछ
Thu, 24 Oct 2019 03:24 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 24 Oct 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Sovan Chatterjee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता सोवन चटर्जी से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड घोटाले में गुरुवार को पूछताछ की। जांच एजेंसी के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि चटर्जी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार को कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी अपने दोस्त बैसाखी बनर्जी के साथ साल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई के कार्यालय पहुंचे। वह दोपहर करीब 12:30 बजे वहां पहुंचे।
विज्ञापन
चटर्जी से पहले भी घोटाले के संबंध में जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने घोटाले की जांच का आदेश दिया था और 2014 में इस मामले को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया था।
विज्ञापन