फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saradha scam: Chidambaram's wife had taken Rs 1.5 crore, ED filed 65-page chargesheet against Nalini

शारदा घोटाला: चिदंबरम की पत्नी ने लिए थे 1.5 करोड़ रु., ईडी ने नलिनी के खिलाफ दाखिल किया 65 पन्नों का आरोपपत्र

Sat, 06 Jul 2024 05:58 AM IST
मेघा झा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: मेघा झा Updated Sat, 06 Jul 2024 05:58 AM IST
सार

ईडी ने शारदा चिटफंड घोटाले में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। उन पर मुख्य आरोपी सुदीप्त सेन से करीब डेढ़ करोड़ रुपये लेने का आरोप है।

विज्ञापन
Saradha scam: Chidambaram's wife had taken Rs 1.5 crore, ED filed 65-page chargesheet against Nalini
ईडी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शारदा चिटफंड घोटाले में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, 65 पन्नों की चार्जशीट में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की वकील पत्नी नलिनी चिदंबरम के खिलाफ कई आरोपों का विवरण है। आरोप है कि नलिनी ने मामले के मुख्य आरोपी सुदीप्त सेन से करीब डेढ़ करोड़ रुपये लिए थे। हालांकि, शुक्रवार को कोर्ट में तीसरी चार्जशीट दाखिल होने के बाद  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को न्यायाधीश के तीखे सवालों का सामना भी करना पड़ा। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि 11 साल बाद चार्जशीट क्यों। 
विज्ञापन


नलिनी का दावा-फीस के रुपये, दस्तावेज नहीं दिखा सकीं : नलिनी ने दावा किया है कि वकील के रूप में सलाह देकर परामर्श शुल्क के तौर पर उन्होंने पैसे लिए थे लेकिन वह इससे जुड़ा कोई भी दस्तावेज जांच एजेंसी को नहीं दिखा सकीं। सूत्रों के मुताबिक नलिनी ने 2011-12 में सुदीप्त से पैसे लिए। उस समय उनके पति चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे। नतीजतन, जांचकर्ताओं का मानना है कि सुदीप्त सेन ने तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को 'संरक्षण राशि' के रूप में 1.5 करोड़ रुपये दिए थे। इस मामले में पहले भी ईडी ने नलिनी को समन किया था। पहले भी उनकी संपत्ति जब्त की गई थी।
विज्ञापन


1,000 पेज के सबूत भी सौंपे
इस मामले में यह तीसरी पूरक चार्जशीट है। सूत्रों के मुताबिक आरोप पत्र के साथ 1000 पन्नों के साक्ष्य दस्तावेज भी ईडी ने सौंपे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस मामले में 34 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया गया था। कई को तलब कर पूछताछ की गई है। हालांकि, नलिनी को दो बार बुलाया गया लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed