{"_id":"5cf9ff47bdec22076a49b809","slug":"saradha-chit-fund-rajeev-kumar-arrives-at-cbi-office-in-kolkata-for-questioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा चिटफंड: पूछताछ के लिए कोलकाता के सीबीआई दफ्तर पहुंचे राजीव कुमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शारदा चिटफंड: पूछताछ के लिए कोलकाता के सीबीआई दफ्तर पहुंचे राजीव कुमार
Fri, 07 Jun 2019 11:38 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा चिटफंड घोटाले में शुक्रवार को कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पूछताछ के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कोलकाता दफ्तर पहुंच गए हैं। 30 मई को राजीव कुमार कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने अदालत से सीबीआई की तरफ से उन्हें पेश होने के लिए जारी नोटिस खारिज करने की मांग की थी।
इससे पहले सीबीआई ने उन्हें पेश होने के लिए कई बार समन भेजा था। हालांकि जब वह उनके सामने पेश नहीं हुए तो एजेंसी ने 28 मई को उन्हें कुछ अन्य ‘कागजात’ भेजे थे। अफवाह यह भी थी कि उन्हें दूसरा समन भेजा गया है, लेकिन सीबीआई सूत्रों ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि उन्हें कुछ जरूरी कागजात भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया था कि यदि अब भी कोलकाता पुलिस के एडीजी-सीआईडी कुमार जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए तो अदालत से उनकी गिरफ्तारी का वारंट लेने और उनको भगोड़ा घोषित कराने के विकल्प पर विचार किया जाएगा। राजीव कुमार ने 27 मई को एजेंसी को एक पत्र के जरिए सूचित किया था कि वे निजी वजहों से तीन दिनों की छुट्टी पर हैं। उन्होंने उस पत्र में पूछताछ के लिए पेश होने की खातिर और सात दिनों का समय मांगा था।
मंगलवार को सीबीआई अधिकारियों ने कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में भवानी भवन में स्थित कुमार के कार्यालय में कुछ कागजात भेजे। उस समय माना गया था कि कुमार को दूसरा समन भेजा गया है, लेकिन सीबीआई सूत्रों ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि जांच से जुड़े कुछ अन्य कागजात भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Saradha chit fund case: Former Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar arrives at CBI office in Kolkata for questioning pic.twitter.com/9GN8ojM676
— ANI (@ANI) June 7, 2019विज्ञापन