{"_id":"576b1d9b4f1c1b5964b48ff2","slug":"sanjaya-baru-favours-bharat-ratna-for-pv-narasimha-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय बारू ने की पीवी नरसिम्हा को भारत रत्न देने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संजय बारू ने की पीवी नरसिम्हा को भारत रत्न देने की मांग
एजेंसी/ हैदराबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 04:52 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि अगर राजग सरकार पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा करती है, तो इससे एक अच्छा संदेश जाएगा।
विज्ञापन
संजय ने कहा कि अगले सप्ताह पीवी नरसिम्हा राव की 95वीं जयंती है। ऐसे में प्रधानमंत्री की ओर से उनको (नरसिम्हा राव) भारत रत्न देने की घोषणा करने से लोगों के बीच एक अच्छा संदेश जाएगा।
विज्ञापन
वह नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्री बनने की 25वीं सालगिरह पर आयोजित पैनल चर्चा के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राव के आर्थिक सुधारों की तारीफ की। पैनल चर्चा में पूर्व सीबीआई निदेशक के विजयराम राव और राव के पौत्र एवं भाजपा नेता सुभाष समेत अन्य शामिल रहे। संजय की नई पुस्तक ‘1991- द ईयर दैट चेंज्ड इंडिया’ का अगले माह विमोचन होना है।
विज्ञापन