फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Rout Reaction on NDA INDIA forming govt option Lok Sabha Election 2024

Election: संजय राउत बोले- प्रधानमंत्री मोदी को जल्द शपथ लेना चाहिए, मैं खुद मिठाई बांटूंगा; नीतीश सब के दोस्त

Wed, 05 Jun 2024 06:05 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Jun 2024 06:05 PM IST
सार

एनडीए के सरकार गठन के चर्चाओं पर रावत ने कहा कि एनडीए में कौन-कौन हैं, नीतीश बाबू, चंद्र बाबू और चिराग बाबू। देख लेंगे। जनता ने भाजपा का बहुमत छीन लिया है। लोगों ने उन्हें 240 पर लाकर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
Sanjay Rout Reaction on NDA INDIA forming govt option Lok Sabha Election 2024
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा तीसरी बार लोकसभा चुनाव में भारत की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए जल्द ही सरकार बनाने का एलान कर सकता है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। इन सबके बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


‘इंडी गठबंधन की सरकार’ बनाने के सवाल पर राउत ने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्राबाबू सभी के दोस्त हैं। मुझे नहीं लगता कि दोनों ऐसे लोगों के साथ जाएंगे, जिनसे लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। भाजपा के पास बहुमत नहीं है। वे 240 पर अटके हैं। पीएम मोदी और भाजपा के पास बहुमत नहीं है। वे अस्थिर सरकार देना चाहते हैं। अस्थिर सरकार चलाना मोदी जी का काम नहीं है। वे मोदी की सरकार, मोदी की गारंटी की बात करते थे। हमारे पास जनादेश है। जनता को हमपर भरोसा है। 

विज्ञापन

वहीं, एनडीए के सरकार गठन के चर्चाओं पर रावत ने कहा कि एनडीए में कौन-कौन हैं, नीतीश बाबू, चंद्र बाबू और चिराग बाबू। देख लेंगे। जनता ने भाजपा का बहुमत छीन लिया है। लोगों ने उन्हें 240 पर लाकर खड़ा कर दिया है। वे जोड़-तोड़ वाली सरकार बनाने की जुगत में हैं। उन्हें करने दीजिए। लोकतंत्र में ऐसी कोशिशें होती रहती हैं। उन्हें शपथ लेने दीजिए। उनके पास आंकड़े होंगे तो वे जाएंगे। हमारा मनोरंजन हो रहा है, हम अपना मनोरंजन क्यों छोड़ेंगे? इसके अलावा राउत ने कहा कि पीएम मोदी को जल्द ही शपथ लेनी चाहिए। मैं मिठाई बांटूंगा।


एनडीए गठबंधन में शामिल पार्टियां

  • भाजपा 
  • नेशनल पीपल्स पार्टी 
  • अखिल झारखंड छात्र संघ
  • अखिल भारतीय एन आर कांग्रेस 
  • अपना दल (सोनेलाल) 
  • असम गण परिषद 
  • हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 
  • इंडीजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा 
  • जेडीएस 
  • जदयू 
  • लोजपा (रामविलास) 
  • महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) 
  • नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) 
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) 
  • राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (एनडीपीपी) 
  • राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) 
  • शिवसेना 
  • सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 
  • तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) 
  • टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) 
  • यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) 
  • यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल)
  • अम्मा पीपुल्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एएमएमके)
  • तमिलनाडु पीपुल्स प्रोग्रेस एसोसिएशन (टीएमएमके)
  • भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस)
  • गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा (जीएनएलएफ)
  • हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी)
  • हिंदुस्तानी पब्लिक मोर्चा (एचएएम)
  • जन सुराज्य शक्ति (जेएसएस)
  • जन सेना पार्टी (जेएसपी)
  • केरला कामराज कांग्रेस (केकेसी)
  • निषाद पार्टी (एनपी)
  • प्रहार जनशक्ति पार्टी (पीजेपी)
  • पट्टाली मक्कल काची (पीएमके)
  • पुथिया निधि काची (पीएनके)
  • राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी)
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम)
  • राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी)
  • रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) (आरपीआईए)
  • सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी)
  • तमिल मनीला कांग्रेस (मूपनार) (टीएमसीएम)

इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियां

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस)
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम)
  • आम आदमी पार्टी (आप)
  • तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)
  • द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके)
  • जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी)
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (राकांपा-एसपी)
  • राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
  • समाजवादी पार्टी (सपा)
  • शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी)
  • अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी)
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई एमएल एल)
  • क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (आरएसपी)
  • केरल कांग्रेस एम (केसीएम)
  • विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके)
  • मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके)
  • जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)
  • केरल कांग्रेस (केसी)
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल)
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी)
  • मणिथानेया मक्कल काची (एमएमके)
  • कोंगुनाडु मक्कल देसिया कच्ची (केएमडीके)
  • भारतीय किसान और मजदूर पार्टी (पीडब्ल्यूपीआई)
  • रायजोर दाल (आरडी)
  • असम जातीय परिषद (एजेपी)
  • आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम)
  • ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (एपीएचएलसी)
  • गोवा फॉर्वर्ड पार्टी (जीएफएफ)
  • हमरो पार्टी (एचपी)
  • मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम)
  • जन अधिकार पार्टी (जेएपी)
  • विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)
  • पुर्वांचल लोक परिषद (पीएलपी)
  • जातीय दल असम (जेडीए)
  • समाजवादी गणराज्य पार्टी (एसजीपी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed