फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut says If ED control given to Sena, even Fadnavis will vote for us

Maharashtra: केंद्र पर बरसे संजय राउत, बोले- 48 घंटे के लिए ईडी का नियंत्रण शिवसेना को मिले तो फडणवीस भी हमें देंगे वोट

Sun, 12 Jun 2022 03:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 12 Jun 2022 03:58 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि कुछ घोड़े अधिक कीमत पर बिक्री के लिए तैयार थे और हमारे उम्मीदवार को वोट देने के आश्वासन के बावजूद उन्होंने पाला बदल लिया। 

विज्ञापन
Sanjay Raut says If ED control given to Sena, even Fadnavis will vote for us
शिवसेना के सांसद संजय राउत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यसभा चुनाव समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों को आड़े हाथों लेते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नियंत्रण उनकी पार्टी को दे दिया जाए तो भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी शिवसेना को वोट देंगे।

विज्ञापन


शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यसभा चुनाव से पहले आरोप लगाया था कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर निर्दलीय और छोटे दलों पर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रही है। निर्दलीय और छोटे दलों में से  कुछ ने शिवसेना को समर्थन देने का वादा किया था। इन दलों ने भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रविवार को उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि '48 घंटे के लिए ईडी हमारे हाथ में देके देखिए, देवेंद्र फडणवीस भी शिवसेना को वोट करेंगे।'
विज्ञापन


उनकी ये प्रतिक्रिया शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनावों में शिवसेना के उम्मीदवार संजय पवार के हारने के बाद आई है। बता दें, शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ एमवीए गठबंधन में शामिल तीनों दलों को एक-एक सीट मिली, जबकि भाजपा ने अकेले तीन सीट जीत ली हैं। राकांपा नेता शरद पवार ने इसे चमत्कार बताते हुए परोक्ष रूप से पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को श्रेय दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने शनिवार को महाराष्ट्र में राज्यसभा की तीन सीटों पर भाजपा की जीत को खरीद-फरोख्त का जनादेश बताया था। उन्होंने चुनाव आयोग (ईसी) पर विपक्षी दल का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया था। शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र से भाजपा को राज्यसभा की एक सीट ज्यादा मिलने पर कहा था कि यह कोई जीत नहीं है। हमें पता है कि इन चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) कौन कर रहा था?


उन्होंने कहा था कि कुछ घोड़े अधिक कीमत पर बिक्री के लिए तैयार थे और हमारे उम्मीदवार को वोट देने के आश्वासन के बावजूद उन्होंने पाला बदल लिया। इन टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर राउत ने रविवार को कहा कि हमने केवल अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। वे (जिन्होंने शिवसेना को वोट नहीं दिया) और बीजेपी को भी पता है कि हम क्या कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed